Search

 
 
 

नालंदा: खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

जिले के हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी कोयारी टोला में शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान कौशिक नगर निवासी, स्वर्गीय रामकेश्वर यादव के 65 वर्षीय पुत्र खिरोधर यादव के रूप में की गई है.
 

Nalanda : जिले के हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी कोयारी टोला में शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान कौशिक नगर निवासी, स्वर्गीय रामकेश्वर यादव के 65 वर्षीय पुत्र खिरोधर यादव के रूप में की गई है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी .

 

 

जानकारी के अनुसार, खिरोधर यादव पिछले 20 वर्षों से स्थानीय निवासी सरोज प्रसाद के खेत की देखरेख कर रहे थे और वहीं एक झोपड़ी बनाकर रहते थे. मृतक के पुत्र रवि कुमार ने बताया कि उन्हें शनिवार सुबह फोन पर सूचना मिली कि उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जब वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचे, तो देखा कि खिरोधर यादव खून से लथपथ अपनी झोपड़ी में मृत पड़े थे. उनके सीने में गोली मारी गई थी.

 

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को खेत में मिट्टी भराई का काम चल रहा था, जिसे लेकर सरोज प्रसाद के भतीजे और खिरोधर यादव के बीच कहासुनी हो गई थी. परिवार का संदेह है कि इसी विवाद के चलते खिरोधर यादव की हत्या की गई है

 

 

पुलिस ने जांच शुरू की, एफएसएल टीम भी बुलाई गई

 

घटना की पुष्टि करते हुए हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि खिरोधर यादव की हत्या रात में अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई

एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेजा जा रहा है. थाना अध्यक्ष ने कहा कि परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है और सभी बिंदुओं पर जांच जारी है

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही