Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नालंदा : सरकारी स्कूलों में फहराया गया सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया का झंडा, बच्चों की सलामी देते फोटो वायरल

Advertisement
Advertisement
Nalanda : बिहार के नालंदा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जहां स्कूल में तिरंगे की जगह सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) का झंडा फहराया गया है और उस झंडे को बच्चे सलामी दे रहे है. वायरल फोटो नालंदा के एक उर्दू प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय का बताया जा रहा है. लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पायी है कि एसडीपीआई के झंडे को स्कूल में किस दिन और किसने फहराया. वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने जांच करवाने की बात कहीं है. बता दें कि SDPI पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की राजनीतिक शाखा है. पढ़ें - सुबह-सुबह">https://lagatar.in/google-went-down-early-in-the-morning-users-upset-flood-of-memes-on-twitter/">सुबह-सुबह

गूगल हो गया डाउन, यूजर्स परेशान, Twitter पर Memes की बाढ़
इसे भी पढ़ें - उपेंद्र">https://lagatar.in/upendra-kushwaha-claims-everything-is-going-well-in-nda-alliance-told-nitish-pm-material/">उपेंद्र

कुशवाहा का दावा- NDA गठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा, नीतीश को बताया पीएम मटेरियल

सोहडीह उर्दू प्राथमिक विद्यालय में फहराया गया झंडा 

जानकारी के मुताबिक सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहडीह उर्दू प्राथमिक विद्यालय एवं बनौलिया मध्‍य विद्यालय में एसडीपीआई का झंडा फहराया गया है. जिसका फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. फोटो में देखा जा सकता है कि स्कूल में बच्चे झंडों को सलामी दे रहे है. ये कौन लोग हैं जो स्कूलों में एसडीपीआई का झंडा फहरा रहे, इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है. इसे भी पढ़ें - सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-seraikela-ka-besan-laddu-is-always-ineffective-due-to-weather-changes-and-market-fluctuations/">सरायकेला

: मौसम परिवर्तन व बाजार के उतार-चढ़ाव से हमेशा बेअसर रहता है ‘सरायकेला का बेसन लड्डू’

आम लोग काफी आक्रोशित है

सरकारी स्कूलों में एसडीपीआई का झंडा फहराये जाने के बाद आम लोगों में काफी आक्रोश है. लोगों के बीच चर्चा हो रही है कि स्कूलों में झंडा फहरा कर क्या संदेश देने की कोशिश की जा रही है. लोग इसे तिरंगे का अपमान भी मान रहे है. दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है. इसे भी पढ़ें - कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-will-support-nitish-kumar-without-any-condition-today-is-an-important-day-for-the-politics-of-bihar/">कांग्रेस

बिना किसी शर्त के नीतीश कुमार को देगी समर्थन, बिहार की सियायत के लिए आज का दिन अहम

स्कूल में एसडीपीआई का झंडा फहराया कानून का खुलेआम उल्लंघन 

इस मामले में सदर एसडीओ कुमार अनुराग ने बताया कि विद्यालय प्रशासन को इस मामले की जानकारी है. जिस प्रकार स्कूल परिसर में एसडीपीआई का झंडा फहराया गया है, यह कानून का खुलेआम उल्लंघन है. जो भी लोग इसमें शामिल होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल स्‍थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें - सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-24-hours-power-failure-in-sonuva-villagers-upset/">सोनुवा

: सोनुवा में 24 घंटे से बिजली गुल, ग्रामीण परेशान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही