Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नालंदा : निगरानी की टीम ने पंचायती राज पदाधिकारी को घूस लेते किया गिरफ्तार

बिहार में निगरानी विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है. अब तक कई भ्रष्ट अधिकारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया जा चुका है. फिर भी कई भ्रष्ट लोग बाज नहीं आ रहे है. अब तक दारोगा, डीपीओ, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, पंचायती तकनीकी सहायक व अन्य गिरफ्तार हो चुके है.
Advertisement
Advertisement

Nalanda : बिहार में निगरानी विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है. अब तक कई भ्रष्ट अधिकारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया जा चुका है. फिर भी कई भ्रष्ट लोग बाज नहीं आ रहे है. अब तक दारोगा, डीपीओ, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, पंचायती तकनीकी सहायक व अन्य गिरफ्तार हो चुके है.  

 

ताजा मामला नालंदा का है जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक भ्रष्ट महिला पंचायती राज पदाधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. निगरानी विभाग को नालंदा के नगर नौसा प्रखंड में पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर तैनात अनुष्का कुमारी के खिलाफ शिकायत मिली थी. शिकायतकर्ता ने बताया कि पंचायती राज पदाधिकारी किसी काम को करने के एवज में उनसे 12000 रिश्वत की मांग कर रही है.

 

निगरानी विभाग ने जांच शुरू की. जांच में रिश्वत की बात सही पाई गई. विभाग ने भ्रष्ट अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. जैसे ही वह रिश्वत के पैसे ले रही तभी टीम ने उन्हें रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया. 
   

पूछताछ के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना लेकर चली गई, जहां आरोपी महिला अधिकारी को स्पेशल निगरानी कोर्ट में पेश करेगी. इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही