Search

 
 
 

राइज एंड फॉल 2 में चार कंटेस्टेंट्स के नाम कंफर्म, प्रियंका चौधरी व करण पटेल की होगी एंट्री

Lagatar Desk :हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी और करण पटेल का दमदार अंदाज देखने को मिला. वहीं, शो में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला की एंट्री भी कंफर्म हो गई है. ऐसे में इस बार पावर, रणनीति और बदलते समीकरणों का खेल और भी दिलचस्प होने वाला है.
 
राइज एंड फॉल

Lagatar Desk : टीवी पर इन दिनों कई रियलिटी शोज दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. इसी बीच पॉपुलर रियलिटी शो राइज एंड फॉल का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है. शो को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इस सीजन में कुल 15 कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे, जिसकी होस्टिंग वीरेंद्र सहवाग करेंगे.जिनमें से चार नामों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो चुकी है.

 

 

हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी और करण पटेल का दमदार अंदाज देखने को मिला. वहीं, शो में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला की एंट्री भी कंफर्म हो गई है. ऐसे में इस बार पावर, रणनीति और बदलते समीकरणों का खेल और भी दिलचस्प होने वाला है.

 

स्वरा भास्कर

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर राइज एंड फॉल 2 में पावर गेम का हिस्सा बनेंगी. शो में अपनी एंट्री को लेकर स्वरा ने कहा कि वह अपनी राय खुलकर रखने वाली इंसान हैं. ऐसे में अलग-अलग सोच रखने वाले लोगों के साथ पावर और स्ट्रैटेजी के गेम का हिस्सा बनना उनके लिए काफी दिलचस्प अनुभव होगा. उन्होंने शो को लेकर अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की है.

 

Swara Bhaskar का एक्स अकाउंट हुआ सस्पेंड, रिपब्लिक डे पर किया था पोस्ट - swara  bhaskar twitter account suspended actress says she posted on republic day  calls it ridiculous

फाइल फोटो 

शहजाद पूनावाला

शहजाद पूनावाला भी राइज एंड फॉल 2 में नजर आएंगे. वह बीजेपी के नेशनल स्पोक्सपर्सन रह चुके हैं और टीवी डिबेट्स में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं.शो में शामिल होने को लेकर शहजाद ने अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव का जिक्र किया. 

‘राइज एंड फॉल 2’ में चार नाम हुए कंफर्म, कौन हैं ये कंटेस्टेंट्स?

फाइल फोटो 

प्रियंका चाहर चौधरी

प्रियंका चाहर चौधरी को टीवी शो ‘उडारियां’ से घर-घर पहचान मिली. इसके बाद वह ‘बिग बॉस 16’ में नजर आईं और रियलिटी शो की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई. अब प्रियंका एक बार फिर रियलिटी शो में वापसी कर रही हैं, लेकिन इस बार गेम का अंदाज बिल्कुल अलग होगा.राइज एंड फॉल में कंटेस्टेंट्स की पोजिशन और पावर लगातार बदलती रहती है.

 

‘राइज एंड फॉल 2’ में चार नाम हुए कंफर्म, कौन हैं ये कंटेस्टेंट्स?

फाइल फोटो 

करण पटेल

टीवी एक्टर करण पटेल को ‘ये है मोहब्बतें’ में रमन भल्ला के किरदार से जबरदस्त लोकप्रियता मिली. वह लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और कई चर्चित शोज में काम कर चुके हैं.राइज एंड फॉल 2’ में करण पटेल पहली बार दर्शकों को अपनी रियल पर्सनालिटी के एक अलग पहलू में नजर आ सकते हैं. 

 

करण पटेल ने 'ये है मोहब्बतें' में वापसी की पुष्टि की, आश्चर्य जताया कि लोग  क्यों सोच रहे थे कि उन्होंने शो छोड़ दिया है | हिंदुस्तान टाइम्स

फाइल फोटो 

11 कंटेस्टेंट्स के नाम का अभी इंतजार

‘राइज एंड फॉल 2’ में कुल 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने वाले हैं. फिलहाल चार नामों पर मुहर लग चुकी है, जबकि बाकी 11 कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा होना बाकी है. बताया गया है कि शो 26 सितंबर से रोज दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होगा. दर्शक इसे प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर देख सकेंगे. शो की होस्टिंग वीरेंद्र सहवाग करेंगे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही