Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जल्द ही बचे हुए प्रत्याशियों के नामों की होगी घोषणा : वाजपेयी

Advertisement
Advertisement
लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने झारखंड में भाजपा की जीत का किया दावा पलामू में बीजेपी का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन तीन अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में बूथ सम्मेलन का आयोजन Medininagar: भारतीय जनता पार्टी ने पलामू से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है. बीजेपी की ओर से लोकसभा प्रत्याशी घोषित करने के बाद पहली बार झारखंड के पलामू में बीजेपी का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. अगले तीन दिनों तक भाजपा तीन अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में बूथ सम्मेलन का आयोजन करेगी. पलामू में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत समेत कई नेता मौजूद थे. मीडिया से बातचीत के दौरान झारखंड बीजेपी प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान विभिन्न संगठनों और समाजिक संगठन से जुड़े लोगों से मुलाकात की जा रही है. उन्होंने बताया कि वे तीन लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी के अभियान में शामिल रहेंगे. साथ ही इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत का भी दावा किया है. इसे भी पढ़ें-बरेली">https://lagatar.in/bareilly-riots-2010-court-asks-maulana-tauqeer-raza-to-appear-on-monday-praises-cm-yogi/">बरेली

दंगा 2010 : कोर्ट ने मौलाना तौकीर रजा को सोमवार को पेश होने को कहा, सीएम योगी की तारीफ की

नितिन गड़करी को उचित सम्मान देगी पार्टी : वाजपेयी

एक सवाल के जवाब में भाजपा के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि चुनाव की घोषणा से पहले पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. बाकी बची हुई सीटों पर जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी. वहीं नितिन गडकरी को टिकट नहीं मिलने के विषय पर उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी के नेतृत्व में उनके मंत्रालय में कई कार्य हुए हैं. नितिन गडकरी पार्टी के सम्मानित और बड़े नेता हैं. पार्टी नितिन गडकरी को उचित सम्मान देगी.

पलामू समेत पूरे देश की तस्वीर बदलेगी: वीडी राम

नेताओं ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया है. वहीं पलामू लोकसभा सीट से प्रत्याशी विष्णुदयाल राम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में कई कार्य हुए हैं. पलामू के इलाके में सिंचाई समेत कई क्षेत्र में कार्य हुए हैं. मोदी सरकार के तृतीय कार्यकाल में पलामू समेत पूरे देश की तस्वीर बदलेगी. बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधायक भानु प्रताप शाही, विधायक आलोक चौरसिया, विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, विधायक पुष्पा देवी, पूर्व सांसद घूरन राम, भाजपा के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, सुरेंद्र विश्वकर्मा समेत कई लोगों ने संबोधित किया. इसे भी पढ़ें-बरोरा">https://lagatar.in/after-coal-iron-now-soil-smuggling-in-barora-police-spectator/">बरोरा

में कोयला, लोहा के बाद अब मिट्टी की तस्करी, पुलिस तमाशबीन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही