Search

 
 
 

नामकुम गोलीकांड : मुख्य आरोपी समेत 12 गिरफ्तार

 
Ranchi :  रांची पुलिस ने नामकुम में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी के सिलसिले में मुख्य आरोपी समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें प्रवेश कुमार, सूरज कुमार, सुनील मुंडा, विनोद कुमार राम, शुभम कुमार, मनीष कुमार, विजय टोप्पो, रोहन सिंह, समीर, आलोक कुल्लू, प्रकाश कुमार और रवि सिन्हा शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने दो पिस्टल, छह गोली और मोबाइल फोन बरामद किया है. केतारी बगान में शुक्रवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी में दो व्यक्ति घायल हो गए थे. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने छापेमारी कर यह कार्रवाई की है.

धारा 144 लगने के बाद भी हो रहा था काम, पुलिस ने नहीं रोका

जिस जमीन पर चल रहे निर्माण को रोकने को लेकर विवाद हुआ, दरअसल उस पर एसडीओ कोर्ट से धारा 144 लगा हुआ है. इसके बावजूद उस भूखंड पर जमीन कारोबारियों द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था. इसे रोकने के लिए पीड़ितों ने नामकुम थाना के पुलिसकर्मियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. यह आरोप पीड़ित ग्रेसी खलखो ने लगाया है. उन्होंने बताया कि केतारी बगान में 1.44 एकड़ जमीन भुईंहरी पहनई है, जो उनके नाम पर है. 1929 से कब्जे में है. जमीन पर चुटिया के अशोक पासवान अपने सहयोगी मुन्ना नायक, राजन भुटकुंवर, रंजीत भुटकुंवर के साथ मिलकर कब्जा कर उसे बेच रहे थे. इसको लेकर 13 मार्च को इस भूखंड पर धारा 144 लगाया गया था. इसकी कॉपी नामकुम थाना को भी दी गई. इसके बाद भी पुलिस की ओर से निर्माण कार्य नहीं रोका गया.

गोलीबारी में दो लोग हुए थे घायल 

शुक्रवार को अशोक पासवान 50-60 दबंग महिला- पुरुषों के साथ उस जमीन पर काम करवा रहे हैं. उनके साथ कुछ अपराधी किस्म के युवक भी हैं, जिनके पास हथियार थे. ग्रेसी खलखो ने बताया कि जब वे अपने लोगों को साथ लेकर जमीन के पास गये और निर्माण कार्य रोकने को कहा, तो उनके साथ मारपीट की गयी. उस दौरान प्रवेश सहित तीन युवक अंधाधुंध फायरिंग करने लगे, जिसमें आशीष सिंह के पैर में दो एवं राहुल के पैर में एक गोली लगी. इसके बाद पुलिस पहुंची, तो सभी आरोपी भाग निकले. इसे भी पढ़ें – चलती">https://lagatar.in/someone-pushed-a-person-from-a-moving-train-condition-critical-police-engaged-in-investigation/">चलती

ट्रेन से एक व्यक्ति को किसी ने दे दिया धक्का, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही