Search

 
 
 

नाना और मौसा आज करेंगे असद को सुपुर्द-ए-खाक, मिट्टी नहीं दे पायेगा अतीक अहमद

 
Prayagraj : खबर है कि झांसी एनकाउंटर में मारे गये असद अहमद और गुलाम मोहम्‍मद का पोस्टमार्टम रात दो बजे डॉक्टरों के पैनल ने पूरा किया. जानकारी के अनुसार आज असद के नाना और मौसा उसका शव झांसी से प्रयागराज लेकर आयेंगे. नैनी जेल में पुलिस रिमांड पर भेजा गया अतीक अहमद अपने बेटे के अंतिम संस्‍कार में शामिल नहीं हो पायेगा. यूपी एसटीएफ द्वारा गुरुवार को एनकाउंटर में मारे गये अतीक के बेटे असद का शव लेने उसके नाना और मौसा जायेंगे. शुक्रवार को दोपहर बाद चकिया इलाके के पास कसारी मसारी इलाके में असद को सुपुर्दे खाक किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : विपक्षी">https://lagatar.in/is-the-khichdi-of-opposition-unity-ripe-sharad-pawar-met-kharge-and-rahul-gandhi-nitish-met-yechury/">विपक्षी

एकता की खिचड़ी पकी क्या! शरद पवार खड़गे और राहुल गांधी से मिले, नीतीश मिले येचुरी से

आज शुक्रवार को अंबेडकर जंयती पर कोर्ट बंद रहेगा

नियमानुसार एनकाउंटर के बाद किसी अपराधी के शव को पुलिस अंतिम संस्‍कार के लिए माता-पिता को सौंपती है, लेकिन असद के मामले में ऐसा संभव नहीं हो सकता. आज शुक्रवार को अंबेडकर जंयती पर कोर्ट बंद रहेगा. अतीक के वकील विजय मिश्रा के अनुसार बिना कोर्ट आदेश के अतीक अहमद अपने बेटे के अंतिम संस्‍कार में भी शामिल नहीं हो सकता. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/ahead-of-amit-shahs-visit-to-birbhum-huge-quantity-of-explosives-recovered-from-scorpio/">पश्चिम

बंगाल : अमित शाह के बीरभूम दौरे से पहले स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही