Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राफेल नडाल के बाद नाओमी ओसाका ने विंबलडन से नाम वापस लिया

Advertisement
Advertisement
Lagatar Desk: टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल के बाद अब जापानी टेनिस स्टार नाओमी ओसाका ने भी विंबलडन से नाम वापस ले लिया है. इस पर शुक्रवार को दुनिया के दूसरे नंबर की महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका के एजेंट स्टुअर्ट डुगुइड ने कहा कि चार बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन ओसाका इस बार विंबलडन नहीं खेलेंगी, लेकिन तोक्यो ओलंपिक में भाग लेंगी. कहा कि वे परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता रही हैं. वे ओलंपिक की तैयारी कर रही हैं. वे अपने देश में खेलने को लेकर रोमांचित है. इसे भी पढ़ें-   रांची,">https://lagatar.in/metro-neo-will-run-in-ranchi-jamshedpur-and-dhanbad-800-people-will-travel-together-dedicated-corridor-will-be-built/91052/">रांची,

जमशेदपुर और धनबाद में दौड़ेगी मेट्रो नियो,  एक साथ 800 लोग करेंगे सफर, बनेगा डेडिकेटेड कॉरीडोर

तोक्यो ओलंपिक नहीं खेलेंगे राफेल

बता दें कि इससे पहले राफेल नडाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके गुरुवार को यह जानकारी दी थी कि वे विंबलडन और तोक्यो ओलंपिक नहीं खेलेंगे ताकि अपने शरीर को आराम दे सकें. नडाल ने कहा कि मेरा लक्ष्य अपने कैरियर को विस्तार देना है. वह करना है, जिससे मुझे खुशी मिले. बता दें कि इस साल 28 जून से विंबलडन की शुरुआत हो रही है. इसमें दोनों स्टार खिलाड़ी के नहीं खेलने से प्रशंसकों में मायूसी है. इसे भी पढ़ें-   रेलवे">https://lagatar.in/national-child-protection-commission-sought-report-from-ranchi-ssp-in-the-case-of-rape-of-a-minor-at-the-residence-of-railway-deputy-chief-security-officer/91088/">रेलवे

उपमुख्य सुरक्षा अधिकारी के आवास पर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने रांची SSP से मांगी रिपोर्ट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही