Search

 
 
 

रांची समेत पांच जिलों में खुलेगा नारकोटिक्स थाना

 
Ranchi: रांची समेत पांच जिलों में नारकोटिक्स थाना खुलेगा. इसे लेकर सीआईडी ने तैयारी शुरू कर दी गई है. जिन जिले में नारकोटिक्स थाना खोला जाएगा उनमें रांची, चतरा, हजारीबाग, खूंटी और जमशेदपुर शामिल हैं. इसी साल झारखंड के सभी पांचों जिलों में नारकोटिक्स थाना काम करना शुरू कर देगा. इसे पढ़ें- पुरुलिया">https://lagatar.in/tmcs-rally-in-purulia-mamata-warns-bjp-hold-a-meeting-rally-but-not-riot/">पुरुलिया

में टीएमसी की रैली, ममता ने भाजपा को चेताया, बैठक कीजिए…रैली कीजिए…लेकिन दंगा नहीं…

सीआईडी मुख्यालय ने जारी किया निर्देश

सीआईडी मुख्यालय के द्वारा सभी संबंधित जिलों के आईजी और डीआईजी को निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने जिलों के एसपी को निर्देश दें कि वे नारकोटिक्स थाना खोलने के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर भेजें, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके. सीआईडी के अधिकारियों के अनुसार, झारखंड के पांच जिलों में सबसे अधिक ड्रग्स का कारोबार होता है. इस कारण इन जिलों के विभिन्न थानों में सबसे अधिक एनडीपीएस अधिनियम के केस दर्ज होते हैं. झारखंड में फिलहाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का जोनल ऑफिस कार्य कर रहा है, जो सीधे एमएचए को रिपोर्ट करता है. अगर झारखंड में भी पांच नारकोटिक्स थाने खुल जाते हैं तो नशे के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का ग्राफ तो बढ़ेगा ही, साथ ही साथ दोषियों को सजा दिलवाने के ग्राफ में भी इजाफा होगा. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/will-fulfill-promise-of-10-lakh-jobs-before-assembly-elections-in-bihar-nitish/">बिहार

में विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख नौकरी का वादा करेंगे पूरा- नीतीश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही