Search

नकली शराब कारोबारी नरेश सिंधिया की बेल पर HC में सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी

Ranchi : शराब माफिया नरेश सिंधिया की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस से केस डायरी मांगी है. नरेश सिंधिया की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस राजेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई. यह मामला 1400 लीटर से ज्यादा अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी से जुड़ा हुआ है. जिसमें नरेश सिंधिया के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. नरेश सिंधिया जहरीली शराब से रांची के अलग-अलग इलाकों में हुई 24 से ज्यादा  लोगों की मौत का भी आरोपी है. जहरीली शराब से हुई मौत के मामले में नरेश सिंधिया के भाई प्रह्लाद सिंधिया को रांची सिविल कोर्ट दोषी करार दे चुकी है. सिंधिया रांची और आसपास के इलाकों में अवैध शराब का सबसे बड़ा कारोबारी था. इसके खिलाफ रांची के अलग-अलग थानों और उत्पाद विभाग में कई केस दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/rahul-said-at-the-end-of-bharat-jodo-yatra-i-dont-even-have-my-own-house-our-forefathers-sacrificed/">भारत

जोड़ो यात्रा के समापन पर बोले राहुल, मेरा अपना घर तक नहीं, हमारे पुरखों ने दी कुर्बानी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp