Search

 
 
 

ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट की नेशनल गवर्निंग काउंसिल भंग

New Delhi: देशभर में गठित ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट की सभी नेशनल गवर्निंग काउंसिल को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया. बैठक के दौरान संगठन से जुड़े आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई.
 
क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट की बैठक

New Delhi: ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट की राज्य स्तरीय बैठक मंगलवार को नई दिल्ली के महरौली में हुई. बैठक में संगठन के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और संगठनात्मक ढांचे से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि देशभर में गठित ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट की सभी नेशनल गवर्निंग काउंसिल को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया. जानकारी के अनुसार, यह निर्णय संगठनात्मक व्यवस्था को लेकर लिया गया है. बैठक के दौरान संगठन से जुड़े आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई.

 

बैठक में फ्रंट के अध्यक्ष डेनिस फ्लिप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत तिर्की, झारखंड प्रदेश महासचिव प्रवीण कच्छप सहित अरविंद कच्छप, दीपक मैसी, सोनिया दुआ, पैट्रिक पतरस, सोनिया मैसी, राम प्रकाश, सूरजपाल, विवेकानंदा और अधिवक्ता एस.एस. राम समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही