Search

 
 
 

राष्ट्रीय स्तर के नेत्र विशेषज्ञों का रांची में जुटान, 25 सितंबर से AIOS की तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस

Ranchi News: कॉन्फ्रेंस में नेत्र चिकित्सा से जुड़े नए शोध, आधुनिक इलाज की तकनीक और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी. देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले विशेषज्ञ अपने अनुभव और नई तकनीकों की जानकारी साझा करेंगे. आयोजन की ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. भारती कश्यप ने कहा कि झारखंड में पहली बार AIOS की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन होना राज्य के लिए महत्वपूर्ण है.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News: झारखंड पहली बार ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी (AIOS) की मिडटर्म राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करने जा रहा है. 25 से 27 सितंबर तक होटल चाणक्य बीएनआर में तीन दिवसीय सम्मेलन होगा. इसमें देशभर से 1,000 से अधिक नेत्र विशेषज्ञ, शोधकर्ता, शिक्षक और युवा डॉक्टर शामिल होंगे.

 

कॉन्फ्रेंस में नेत्र चिकित्सा से जुड़े नए शोध, आधुनिक इलाज की तकनीक और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी. देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले विशेषज्ञ अपने अनुभव और नई तकनीकों की जानकारी साझा करेंगे.

इसे भी पढ़ें - 

 

आयोजन की ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. भारती कश्यप ने कहा कि झारखंड में पहली बार AIOS की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन होना राज्य के लिए महत्वपूर्ण है. रांची में एक साथ 1,000 से अधिक नेत्र विशेषज्ञों का जुटना भी बड़ी उपलब्धि है.

 

उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य बड़े शहरों के साथ मिड-टियर शहरों में भी बेहतर मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च के अवसर बढ़ाना है. रांची में राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन से राज्य की मेडिकल और वैज्ञानिक पहचान को भी बढ़ावा मिलेगा.

 

तीन दिनों के दौरान युवा डॉक्टरों और शोधकर्ताओं को देश के वरिष्ठ विशेषज्ञों से सीखने का मौका मिलेगा. वे अपने शोध और काम को राष्ट्रीय स्तर पर भी पेश कर सकेंगे. आयोजकों के अनुसार, इस सम्मेलन से झारखंड में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में नए शैक्षणिक और वैज्ञानिक सहयोग की संभावनाएं भी बढ़ेंगी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही