Search

 
 
 

बिहार MLC की 8 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग

Patna News: चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी. इसके बाद 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि 9 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तारीख तय की गई है.
 
बिहार विधानसभा

Patna News: भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी, जबकि 27 अक्टूबर को काउंटिंग होगी. चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज होने की उम्मीद है.

 

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी. इसके बाद 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि 9 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तारीख तय की गई है.

इसे भी पढ़ें: 

इन चुनावों में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की चार सीटों पर मतदान कराया जाएगा. जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की चार सीटें शामिल हैं. मौजूदा सदस्यों का कार्याकाल समाप्त होने पर 8 सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है.

 

जानकारी के मुताबिक, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक से वंशीधर व्रजवासी और कोसी स्नातक से डॉ एनके यादव, दरभंगा से डॉ मदन मोहन झा, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र आफाक अहमद, पटना से नवल किशोर यादव और तिरहुत से संजय कुमार का कार्यकाल 16 नवंबर को समाप्त हो रहा है.

 

23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा. इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी. आयोग ने चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य 31 अक्टूबर तक रखा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही