Search

 
 
 

पाकुड़ में राष्ट्रीय लोक अदालत 9 सितंबर को, जिला जज ने अधिवक्ताओं संग की बैठक

 
Pakur : नालसा दिल्ली व झालसा रांची के निर्देश पर पाकुड़ में 9 सितंबर 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी. तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी ने 19 जुलाई को पीडीजे कक्ष में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्ताओं के साथ बैठक की. तिवारी ने अधिवक्ताओं को लोक अदालत में क्लेम वाद से संबंधित अधिक से अधिक मामलों निष्पादन करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राकेश कुमार, अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय चौधरी एहसान मोईज, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव शिल्पा मुर्मू समेत नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्ता उपस्थित रहे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-united-front-demonstration-on-22nd-in-khasmahal-konar-project/">बेरमो

: खासमहल-कोनार परियोजना में संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन 22 को [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही