Search

 
 
 

सरला बिरला विवि में नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप का शुभारंभ

रला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025–26 का शुभारंभ बुधवार को हुआ. देश के विभिन्न राज्यों से आए 450 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी से यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता शतरंज प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.
 

Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025–26 का शुभारंभ बुधवार को हुआ. देश के विभिन्न राज्यों से आए 450 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी से यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता शतरंज प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इनमें झारखंड के लगभग 150 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. 6 लाख रुपये की इनाम राशि वाली इस चैंपियनशिप के पहले दिन बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया. 

Uploaded Image
शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि रांची की मेयर रोशनी खलखो ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल युवाओं में एकाग्रता, रणनीतिक सोच और धैर्य विकसित करते हैं. उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की. कहा कि इस तरह के आयोजन झारखंड की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं.

 

कार्यक्रम में सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन तथा सरला बिरला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की.

 

टूर्नामेंट के पहले दिन के खेल की जानकारी देते हुए रांची शतरंज संघ के महासचिव नवजोत अलंग ने बताया कि चार राउंड के मुकाबलों के बाद तमिलनाडु के के.मुरली, पश्चिम बंगाल के मित्राभा गुहा, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के दीपतायन घोष, आंध्र प्रदेश के डी. बालाचंद्र प्रसाद, एलआईसी के श्रीराम झा, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के आरण्यक घोष, पश्चिम बंगाल के संकेत चक्रवर्ती और तमिलनाडु के अर्जुन कल्याण चार-चार अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं.

 

इस मौके पर झारखंड शतरंज संघ के सचिव मनीष कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष ऋचा संचिता, उपाध्यक्ष राजीव चटर्जी, कुणाल अजमानी, मिथिलेश पांडे, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, को-कन्वेनर आशीष साहू, मृदुल कुमार, ललित बथवाल, दीपक कुमार, प्रभात कुमार, सुनील कालरा, डॉ. गगनदीप चड्ढा, डॉ. विद्या झा सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

 

राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने भी आयोजन मंडली और खिलाड़ियों को इस अवसर पर शुभकामना संदेश प्रेषित किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही