Search

 
 
 

राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता: 60 मीटर रिकर्व व कंपाउंड स्पर्धाओं में रोमांचक मुकाबला

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता के चौथे दिन खेल गांव स्थित टिकैत उमराव शूटिंग स्टेडियम (रेंज–3) में 60 मीटर रिकर्व एवं कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धाओं का सफल आयोजन किया गया.
 

Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता के चौथे दिन खेल गांव स्थित टिकैत उमराव शूटिंग स्टेडियम (रेंज–3) में 60 मीटर रिकर्व एवं कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धाओं का सफल आयोजन किया गया. यह प्रतियोगिता 6 से 10 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है.

Uploaded Image

प्रतियोगिता में देश के 33 राज्यों एवं विभिन्न इकाइयों से आए प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने अपनी उच्च तकनीकी दक्षता, अद्भुत एकाग्रता और उत्कृष्ट खेल भावना से दर्शकों को खासा रोमांचित किया.

 

पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने धैर्य, संतुलन और सटीक रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया. निर्णायक क्षणों में सटीक निशानेबाजी ने मुकाबलों को और भी रोचक बना दिया. खेल परिसर में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों एवं दर्शकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति से माहौल पूरी तरह जीवंत नजर आया.

 

60 मीटर रिकर्व तीरंदाजी (बालक वर्ग) के परिणाम

स्वर्ण पदक – रुद्र कुमार (दिल्ली)

रजत पदक – समर्थ कुमार (बिहार)

कांस्य पदक – दयानेश बालाजी चेराले

 

60 मीटर रिकर्व तीरंदाजी (बालिका वर्ग) के परिणाम

स्वर्ण पदक – शिंदे प्रगति भागवत (महाराष्ट्र)

रजत पदक – श्रेय दहिया (हरियाणा)

कांस्य पदक – जन्नत

 

कंपाउंड तीरंदाजी (बालक वर्ग) के परिणाम

स्वर्ण पदक – आर्यन पारीक (राजस्थान)

रजत पदक – अंश (पंजाब)

कांस्य पदक – मग्गापु सुहास (आंध्र प्रदेश)

 

कंपाउंड तीरंदाजी (बालिका वर्ग) के परिणाम

स्वर्ण पदक – निष्ठा गुप्ता (उत्तर प्रदेश)

रजत पदक – बिरावली जोशिता (सीबीएसई)

कांस्य पदक – चेतना साखर राबरी (गुजरात)

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को यादगार बना दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही