Search

 
 
 

पलामूः क्राइम मीटिंग में एसपी का थानेदारों को निर्देश- लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करें

एसपी रीष्मा रमेशन ने अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए थानेदारों व ओपी प्रभारियों को लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. कहा कि थाना स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी.
 

Medininagar : पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की. उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए थानेदारों व ओपी प्रभारियों को लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. बैठक सभी एसडीपीओ, थाना-ओपी प्रभारी व जिले के वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपराधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. कहा कि थाना स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी. 

 

नगर निकाय चुनाव पर विशेष फोकस

एसपी ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण व निष्पक्ष होना चाहिए. संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त व सतत निगरानी के निर्देश दिए.

 

साइबर अपराध पर त्वरित और ठोस कार्रवाई का आदेश


एसपी ने बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए विशेष टीम गठित कर प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही आम लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया. उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी व अफीम-पोस्ता की अवैध खेती के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया.

 

चार साल से पुराने मामलों के निष्पादन का अल्टीमेटम

क्राइम मीटिंग में हत्या, लूट, डकैती, दहेज हत्या, महिला अपराध व साइबर अपराध की समीक्षा की गई. एसपी ने चार वर्ष से अधिक पुराने सभी लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का सख्त निर्देश दिया. कहा कि किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं होगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही