Search

 
 
 

आदित्यपुर पहुंचे लोजपा के राष्ट्रीय सचिव, कहा-बिहार-झारखंड में एनडीए सभी सीटें जीतेगी

 
भुवनेश्वर लोहरा ने राम विनय पासवान की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कार्यकर्ताओं में भरा जोश Adityapur (Sanjeev Kumar Mehta) : लोजपा के राष्ट्रीय सचिव भुवनेश्वर लोहरा रविवार की सुबह आदित्यपुर पहुंचे. यहां उन्होंने सर्वप्रथम अपने राजनीतिक गुरु स्व राम विनय पासवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र में पुनः एनडीए की सरकार बनेगी. बिहार-झारखंड में एनडीए सभी सीटें जीतेगी. उन्होंने मौके पर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और गठबंधन दल के लिए कार्य करने को कहा. मौके पर के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने बताया कि वे औपचारिक रूप से अपने दलित सेना तथा लोजपा के पुराने साथियों से मिलेंगे. कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव का स्वागत आकाशवाणी चौक पर किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-leopard-seen-in-rsb-plant-1-panic-among-employees-forest-department-engaged-in-rescue/">आदित्यपुर

: आरएसबी प्लांट-1 में दिखा तेंदुआ, कर्मचारियों में दहशत, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग
बाद में वे पार्टी ऑफिस में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आसन्न लोकसभा चुनाव में गठबंधन दलों को पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया. इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजी प्रसाद, प्रदेश सचिव मनोज पासवान, जिला अध्यक्ष रंजीत पांडे, पूर्वी जिला अध्यक्ष बृज मोहन सिंह, आदित्यपुर महानगर अध्यक्ष पंकज कर्ण, पूर्वी जिला उपाध्यक्ष अनिल पासवान, जिला महासचिव कर्ण पासवान, राणा राउत जिला उपाध्यक्ष सरायकेला, जिला सचिव नवल पासवान, रंजन सिंह जिला उपाध्यक्ष, दीपक कुमार सिंह जिला सचिव, कुंदन थापा, गोपी कुमार, सतीश कुमार, सूरज पाल, शुभम कुमार सिंह, संतोष पासवान, मनीष कुमार, मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/jpsc-after-chatra-question-paper-leaked-in-jamtara-answer-sheets-are-being-filled-openly-outside-centre-video-viral/">JPSC

: चतरा के बाद जामताड़ा में प्रश्न पत्र लीक, केंद्र के बाहर खुलेआम भरवाये जा रहे उत्तर पुस्तिका, वीडियो वायरल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही