Search

 
 
 

बहरागोड़ा कॉलेज में  हीलिंग अर्थ, हीलिंग सेल्फ पर 11-12 जुलाई को राष्ट्रीय संगोष्ठी

कोल्हान विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई, बहरागोड़ा कॉलेज, बहरागोड़ा में 11 और 12 जुलाई  को एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है.
 

Baharagora (East Singhbhum) :  कोल्हान विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई, बहरागोड़ा कॉलेज, बहरागोड़ा में 11 और 12 जुलाई  को एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. “हीलिंग अर्थ, हीलिंग सेल्फ: पर्यावरण, स्वास्थ्य और आंतरिक शांति” विषय पर आधारित इस संगोष्ठी का आयोजन भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (ICPR), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है.


दो दिवसीय इस संगोष्ठी को लेकर दर्शनशास्त्र विभाग के शिक्षक व आयोजन सचिव डॉ. डुमरेन्द्र राजन ने बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य योग, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और आंतरिक शांति जैसे समसामयिक और जीवनोपयोगी विषयों पर गहन विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है. इसमें देशभर से विद्वान, शोधार्थी के अलावा शिक्षकों की भागीदारी होगी.


कार्यक्रम के संरक्षक मंडल में कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति महोदया व बहरागोड़ा कॉलेज के प्राचार्य शामिल हैं. संगोष्ठी के आयोजक मंडल में डॉ. तपन मंडल, डॉ. आर. हर्षित टोपनो, डॉ. प्रवीण चंचल, डॉ. तिलेश्वर, डॉ. सुरेंद्र मौर्य एवं डॉ. तिरु जैसे विद्वान सम्मिलित हैं.


यह संगोष्ठी पर्यावरणीय चेतना, मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक कल्याण के लिए समाज में एक सकारात्मक संदेश देने का कार्य करेगी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही