Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय खेल घोटाला मामला : दूसरे दिन भी सीबीआई की छापेमारी जारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड में हुए 34वां राष्ट्रीय खेल घोटाले मामले की जांच सीबीआई कर रही है. गुरुवार को सीबीआई इस मामले में पूर्व विधायक बंधु तिर्की के आवास समेत कुल 18 ठिकाने पर छापेमारी की थी. वहीं शुक्रवार को भी सीबीआई की छापेमारी जारी है. सीबीआई की टीम मोरहाबादी स्थित एनजीओसी( नेशनल गेम्स ऑर्गेनाइजिंग कमिटी) कार्यालय में छापेमारी कर रही है. बता दें कि यह छापेमारी दिल्ली हेड क्वार्टर से निर्देश पर की जा रही है. ">https://lagatar.in/jharkhand-news/">

झारखंड की बड़ीं खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. 
इसे भी पढ़ें - सड़क">https://lagatar.in/report-of-the-ministry-of-road-and-transport-65-percent-accidents-on-straight-roads-only-1-percent-accidents-in-potholed-roads/">सड़क

एवं परिवहन मंत्रालय की रिपोर्ट : सीधी सड़कों पर 65 प्रतिशत, गड्‌ढों वाली सड़कों में सिर्फ 1 फीसदी हादसे

सीबीआई ने दर्ज किया है दो मामला

हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई की ओर से राष्ट्रीय खेल घोटाले से जुड़े दो मामलें दर्ज किये गये है. इसमें पहला मामला RC 0242022A001 मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में हुई अनियमितता से जुड़ा है, जो कि अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज है. वहीं दूसरा मामला RC 0242022A002 है. जो खेल आयोजन से जुड़े घोटाले से जुड़ा है. पहले इस मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो कर रही थी. जिसमें बंधु तिर्की को गिरफ्तार भी किये गये थे और उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी. इस मामले में ब्यूरो ने बंधु तिर्की को प्राथमिक अभियुक्त बनाया था. इसे भी पढ़ें - पटना">https://lagatar.in/patna-heroin-worth-1-crore-recovered-narcotics-department-arrested-2-accused/">पटना

: 1 करोड़ की हेरोइन बरामद, नारकोटिक्स विभाग ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

28 करोड़ 38 लाख रुपये का हुआ था घोटाला

34 वां राष्ट्रीय खेल घोटाला 28 करोड़ 38 लाख रुपये की है. इसमें एसीबी ने राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष आरके आनंद, एसएम हाशमी व पीसी मिश्रा सहित अन्य को नामजद आरोपित बनाया था. सीबीआइ जांच में तत्कालीन खेल मंत्री बंधु तिर्की, सुदेश महतो सहित कई अधिकारी जांच के दायरे में आयेंगे. इसे भी पढ़ें - मस्जिदों">https://lagatar.in/telangana-politics-boils-over-excavation-of-mosques-opposition-parties-demand-registration-of-fir-against-bjp-mp/">मस्जिदों

की खुदाई की बात पर तेलंगाना की सियासत में उबाल, विपक्षी दलों ने भाजपा सांसद पर FIR दर्ज करने की मांग की [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही