Search

 
 
 

नेशनल आदिवासी ओलंपियाड 22 नवंबर को, 15 राज्यों के बच्चे होंगे शामिल

Ranchi News: आदिवासी बच्चों के लिए पहली बार नेशनल आदिवासी ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है. इसका आयोजन 22 नवंबर को किया किया जाएगा, जिसमें 15 राज्यों के ट्राइबल बच्चे शामिल होंगे.
 
नेशनल आदिवासी ओलंपियाड 22 नवंबर को

Ranchi News: आदिवासी बच्चों के लिए पहली बार नेशनल आदिवासी ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है. इसका आयोजन 22 नवंबर को किया किया जाएगा, जिसमें 15 राज्यों के ट्राइबल बच्चे शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें: 

यह प्रतियोगिता आदिवासी प्रतिनिधियों द्वारा गठित टीम द्वारा कराई जाएगी. इसके लिए सितंबर महीने से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा. इसमें कक्षा 6 से 10 तक के बच्चे शामिल होगें. इस ओलंपियाड में करीब 50 हजार विद्यार्थियों के शामिल करने की योजना है.

 

आदिवासी बच्चों के बीच आदिवासियों की संस्कृति, वीर योद्धा, खेल, ज्ञान विज्ञान, आदिवासियत और खेती करने की तौर तरीके समेत अन्य आदिवासियों से जुड़े चीजे से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के आदिवासी बच्चों के बीच आदिवासी ओलंपियाड प्रतियागिता कराई जा रही है.

 

इस ओलंपियाड में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को 300 रुपये बतौर रजिस्ट्रेशन फीस देना होगा. परीक्षा 22 नवंबर को होगी. इस प्रतियोगिता में टॉप रैंक लाने वाले विद्यार्थी को एक लाख रुपये दिए जाएंगे. 

 

आदिवासी ओलंपियाड का आयोजन देश भर में होगा. जो विद्यार्थी जिस राज्य और जिला का निवासी होगें, उन्हें वहीं का परीक्षा सेंटर उपलब्ध कराया जाएगा. जिसमें झारखंड, बिहार, असम, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा समेत कई राज्य शामिल हैं. 

 

इस प्रतियोगिता में आदिवासी संस्कृति और परंपरा से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे. इसके लिए प्रतिभागियों को एक बुक उपबल्ध कराया जाएगा. जिसमें परीक्षा से संबंधित प्रश्न होगें. इसी किताब से 100 सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी में होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही