Search

 
 
 

प्रकृति पर्व सरहुल शुक्रवार को, तैयारी पूरी, सरना स्थलों में होगी पूजा, निकलेगी शोभायात्रा

 
  • घड़े में पानी भराई और केकड़ा पकड़ने की रस्म हुई पूरी
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य सरना स्थल सिरम टोली जाएंगे
  •  राजधानी में सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध
Ranchi : प्रकृति पर्व सरहुल की तैयारी पूरी कर ली गयी है. 24 मार्च को मुख्य सरना स्थल हातमा और सिरम टोली सहित सभी सरना स्थलों में सरहुल की पूजा पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ होगी. दोपहर बाद सभी सरना स्थलों और क्षेत्रों से शोभायात्रा निकाली जाएगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. विभिन्न क्षेत्रों से होकर शोभायात्रा सिरम टोली पहुंचेगी, जहां पर समापन होगा. मुखयमंत्री हेमंत सोरेन सिरम टोली स्थित सरना स्थल जाएंगे, जहां पर पूजा में हिस्सा लेंगे. सरहुल शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है. पूरे शहर को सरना झंडा से पाट दिया गया है.

बारिश की भविष्यवाणी की जायेगी

मुख्य सरना स्थल हातमा में मुख्य पाहन जगलाल ने घड़े में पानी रखने और केकड़ा पकड़ने की रस्म अदा की. 24 मार्च की सुबह घड़े में रखे पानी की दिशा देखकर इस वर्ष बारिश कैसी होगी, इसकी भविष्यवाणी की जाएगी. इसके अतिरिक्त शहर के अन्य सरना स्थलों में भी प्रकृति पर्व सरहुल की पूजा पारंपरिक विधि-विधान के साथ की जाएगी.

शोभयात्रा को लेकर अखरा व समितियों ने की तैयारी पूरी

सरहुल पूजा और शोभायात्रा को लेकर विभिन्न अखरा एवं पूजा समितियों ने अपनी-अपनी तैयारी पूरी कर ली है. केंद्रीय सरना समिति ने जहां सिरम टोली सरना स्थल की तैयारी पूरी कर ली है, वहीं मेन रोड में आने वाली शोभायात्रा को लेकर भी विभिन्न समितियों ने अपनी-अपनी तैयारी पूरी कर ली है. शोभायात्रा के स्वागत के लिए मंच बनाए गए हैं. कई समितियों द्वारा शोभायात्रा में शामिल पाहनों को सम्मानित किया जायेगा. सभी सरना स्थलों में आकर्षक साज-सज्जा की गयी है. शोभायात्रा में शामिल होने के लिए भी विशेष तैयारी की गयी है. मेन रोड में रांची और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों शोभायात्रा आती है. इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है. पर्याप्त संख्या में पुलिस-सुरक्षा बल की तैनाती की गयी है.
इसे भी पढ़ें – खून">https://lagatar.in/patient-cheated-again-in-the-name-of-getting-blood-blood-deal-was-done-for-four-thousand/">खून

दिलाने के नाम पर फिर मरीज से ठगी, चार हजार में हुआ था खून का सौदा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही