Search

 
 
 

Nawada News :  दो बाइकों की आमने–सामने टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Nawada:  नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र स्थित महादेव मोड़ के पास बुधवार की रात सड़क हादसा हुआ है.
 

Nawada:  नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र स्थित महादेव मोड़ के पास बुधवार की रात सड़क हादसा हुआ है. जिसमें एक युवक की मौत हो गई है.जबकि दो की हालत गंभीर है. मृतक की पहचान शुभम पंडित के रूप में हुई है. वहीं घायलों में रोशन पंड़ित और सोनू मियां शामिल है.

 


जानकारी के अनुसार, शुभम अपने दोस्तों के साथ बाइक से थाना रोड़ से महादेव मोड़ की ओर जा रहा था. इस दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

 


हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने शुभम को मृत घोषित कर दिया, बाकि दोनों लोगों की हालत स्थिर बनी हुई है. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा है.

 

स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा मजबूत करने और तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने बाइक को कब्जे में कर लिया है और मामले की जांच कर रही है

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही