Nawadih (Bokaro) : नावाडीह प्रखंड के पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत लहिया निवासी खजामुद्दीन अंसारी के 18 वर्षीय पुत्र रहमतुल्लाह अंसारी की मौत गुरूवार25 मई को ठनका गिरने से गई. जबकि मृतक के चाचा शमसुद्दीन अंसारी 30 वर्ष व चचेरी बहन मुस्कान परवीन 13 वर्ष घायल हो गये हैं. सभी का इलाज मीना जेनरल अस्पताल डुमरी में चल रहा है. जानकारी के अनुसार खजामुद्दीन अंसारी का पुत्र रहमतुल्लाह अपने चाचा व चचेरी बहन के साथ शाम लगभग चार बजे अपने घर के पास ही आम तोड़ रहें थे. तभी अचानक वज्रपात की चपेट में आने से से तीनो घायल हो गये. सभी को मीना जेनरल अस्पताल डुमरी ले गया, जहां रहमतुल्लाह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. जबकि बाकी दोनों का इलाज चल रहा है. दोनों खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. मृतक एक माह पहले मुम्बई से लौटा था. घटना की जानकारी मिलते हीं पंसस कालेश्वर महतो, पूर्व मुखिया भेखलाल महतो, पूर्व पंसस जैगुन निशा, लक्ष्मी महतो, समाज सेवी मशरफुल अंसारी, झामुमो नेता बसारत अंसारी, नासीर अंसारी, कमालुद्दीन अंसारी, क्यूम अंसारी, नसीम अंसारी, शामलाल मंडल, गुलाबचंद महतो, निर्मल महतो व अन्य मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया. यह">https://lagatar.in/bermo-6-inter-district-bike-thieves-arrested-including-6-stolen-bikes/">यह
भी पढ़ें : बेरमो : चोरी की 6 बाइक सहित 6 अंतरजिला बाइक चोर गिरफ्तार [wpse_comments_template]
नावाडीह : वज्रपात से एक की मौत, चाचा वा चचेरी बहन घायल
Leave a Comment