Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नावाडीह : हाइवा के चकमा देने से पिकअप वैन पलटा, खलासी घायल

Nawadih (Bokaro) : बेरमो डूमरी मुख्य पथ के पंद्रह माइल के समीप सोमवार 29 मई को एक पिकअप वैन असंतुलित होकर पलट गया. हादसे में वैन के उप चालक नितेश कुमार (25) वर्ष को सिर पर चोट लगी है. जानकारी के अनुसार पिक वैन संख्या जेएच 09 एजेड 1703 बालीडीह से काटून लेकर गिरिडीह जा रहा था. जैसे ही वैन पंद्रह माइल के समीप पहुंचा तो विपरित दिशा से आ रहे हाइवा के चकमा देने से पिकअप वैन के चालक संतुलन खो दिया और पिकअप वैन सड़क किनारे दस फीट नीचे गड्ढ़े में पलट गया. उप चालक को सिर पर चोट लगी है,  वहीं चालक संजय कुमार (25) वर्ष को हल्की चोट लगी है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दुर्घटना में घायल उप चालक का हालचाल लिया. पिकअप वैन सड़क को गड्ढ़े से बाहर निकलवाया. यह">https://lagatar.in/kasmar-man-should-always-be-dedicated-towards-his-goal-sadhvi-uma/">यह

भी पढ़ें : कसमार : इंसान को अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा रहना चाहिए समर्पित : साध्वी उमा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही