Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा में नक्सलियों का उत्पात, निर्माण कार्य में लगे 11 वाहन फूंक डाले

Ranchi :  बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा जिले में नक्सलियों ने उत्पात मचाया है. बोकारो और रामगढ़ में भाकपा माओवादी और लोहरदगा में पीएलएफआई उग्रवादी संगठन ने निर्माण कार्य में लगे 11 वाहनों को आग के हवाले कर दिया. पहली घटना बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत केरी (टीकाहारा) में हुई. यहां नक्सलियों ने शुक्रवार देर रात एक जेसीबी समेत चार ट्रैक्टर फूंक डाले. दूसरी घटना रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र स्थित पारसाडीह में हुई. जहां नक्सलियों ने दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर को आगे के हवाले कर दिया. वहीं तीसरी घटना लोहरदगा के कुड़ू थाना क्षेत्र के मकांदू टोंगरी हुई. जहां पीएलएफआई उग्रवादियों ने एक पोकलेन और एक साउंडलेस जेनरेटर को फूंक दिये. (पढ़ें, गर्मी">https://lagatar.in/drinking-water-crisis-in-old-panki-as-soon-as-summer-comes-a-large-population-is-dependent-on-a-chapakal/">गर्मी

आते ही पुरानी पांकी में पेयजल संकट, एक चापाकल के भरोसे टिकी बड़ी आबादी)

लेवी बंद होने पर नक्सलियों ने पांच वाहनों को किया आग के हवाले  

बता दें कि बोकारो के महुआटांड थाना क्षेत्र में पाइप लाईन का काम चल रहा है. तभी शुक्रवार रात 10 बजे करीब 6 नक्सली आये और निर्माण काम में लगे वाहन को आग के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक, इलाके में निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने नक्सलियों को लेवी देना बंद कर दिया. इसलिये नक्सलियों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिये घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें : असम">https://lagatar.in/president-draupadi-murmu-flew-in-sukhoi-30-fighter-aircraft/">असम

के तेजपुर वायुसेना अड्डे से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई-30 लड़ाकू विमान में उड़ान भरी

रामगढ़ में पूल निर्माण कार्य में लगे वाहनों में लगाये आग

रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र स्थित पारसाडीह में बीएम कंपनी द्वारा पुल निर्माण कार्य किया जा रहा था. तभी शुक्रवार रात करीब 11 बजे 12 की संख्या में नक्सली पहुंचे और वाहन को आग के हवाले कर दिया. आगजनी में दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जलकर राख हो गये. इसे भी पढ़ें : अडानी">https://lagatar.in/ncp-chief-came-in-support-of-adani-shinde-said-congress-and-uddhav-should-pay-attention-to-the-words-of-sharad-pawar/">अडानी

के समर्थन में आये NCP चीफ, तो शिंदे ने विपक्ष को घेरा, कहा, शरद पवार की बातों पर ध्यान दें कांग्रेस और उद्धव

लोहरदगा में पीएलएफआई उग्रवादियों ने मचाया उत्पात

लोहरदगा के कुड़ू थाना क्षेत्र के मकांदू टोंगरी में संचालित बालाजी स्टोन ट्रेडिंग वर्क्स लिमिटेड के मांइस और क्रशर प्लांट में पीएलएफआई उग्रवादियों ने लेवी के लिए जमकर तांडव मचाया. नक्सलियों ने मांइस और क्रशर प्लांट में लगे एक पोकलेन और एक साउंडलेस जेनरेटर को आग के हवाले कर दिया. साथ ही पोकलेन ऑपरेटर के साथ मारपीट की और दशहत फैलाने के लिए दो बम विस्फोट भी किये. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/effect-of-ranchi-bandh-albert-ekka-chowk-and-nearby-shops-closed-vehicular-movement-less/">रांची

बंद का असर, अल्बर्ट एक्का चौक और आस-पास की दुकानें बंद, वाहनों की आवाजाही कम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही