Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमुई : नक्सली ने व्यवसायी से मांगी 5 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

Advertisement
Advertisement
  Jamui: जिले के खैरा थाना क्षेत्र के गहरी के एक कारोबारी से नक्सलियों ने 5 लाख की रंगदारी मांगी है. पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है. नक्सलियों ने कारोबारी को 2 दिन के अंदर पैसा पहुंचाने की बात कही है. घटना के बाद कारोबारी के परिवार और पूरे इलाके में दशहत का माहौल है. भरत मोदी नामक व्यक्ति से मांगी गई रंगदारी  मिली जानकारी के अनुसार व्यवसायी भरत मोदी की बाजार में एक दुकान है. सोमवार की शाम दुकान में एक व्यक्ति ने खुद को नक्सली बताते हुए 5 लाख रूपये का मांग किया है. लेकिन इस घटना की पुलिस ने अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है. नक्सली ने दुकान में छोड़ा पर्चा  बताया जा रहा है कि दुकान में आये व्यक्ति ने कारोबारी के पास नक्सली पर्चा भी छोड़ा है. पर्चें में पैसे की मांग के साथ- साथ धमकी भी लिखी हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रहीं है. पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगालने में लगी हुई है. पदाधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है. और घटना की पुष्टि नहीं कर रहे है. पुलिस ने बताया कि जब तक उन्हे लिखित सूचना नहीं मिलती तब तक वो कुछ नहीं कर सकते है. लिखित सूचना मिलने के बाद वो आगे की कार्रवाई करेंगे. 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही