Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साल 2022 में कम हुई नक्सली घटनाएं, 150 दिनों में 131 मामले हुए दर्ज

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड में साल 2022 में नक्सल मामले कम दर्ज हुए है. साल 2021 की तुलना में झारखंड में कम मामले दर्ज हुए है. झारखंड पुलिस मुख्यालय में आंकड़े के मुताबिक जनवरी से मई महीने तक झारखंड में साल 2021 में 158 नक्सल मामले दर्ज हुए है. साल 2022 में 131 मामले दर्ज हुए है. पढ़ें - धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-arup-chatterjee-the-owner-of-news-11-india-was-also-accused-of-cheating-of-seven-lakhs-in-balliapur/">धनबाद:

न्यूज 11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी पर बलियापुर में भी सात लाख की ठगी का केस
इसे भी पढ़ें - शिक्षक">https://lagatar.in/my-name-was-changed-from-puti-to-draupadi-by-the-teacher-murmu/">शिक्षक

ने ‘‘पुती’’ से बदलकर ‘‘द्रौपदी’’ कर दिया था मेरा नाम : मुर्मू

साल 2021 में जनवरी से मई तक दर्ज हुए नक्सल मामले

माह मामले
जनवरी 40
फरवरी 37
मार्च 29
अप्रैल 28
मई 24
कुल 158

साल 2022 में जनवरी से मई तक दर्ज नक्सल मामले

माह मामले
जनवरी 33
फरवरी 31
मार्च 33
अप्रैल 09
मई 25
कुल 131

8 जिले अधिक नक्सल प्रभावित

देश के 25 अति नक्सल प्रभावित जिले में झारखंड के आठ जिले शामिल हैं. झारखंड में नक्सल प्रभावित 16 जिलों में रांची, बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम शामिल है. वहीं 8 अति नक्सल प्रभावित जिले में चतरा, गिरिडीह, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, सरायकेला- खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम शामिल है. इसे भी पढ़ें - Zomato">https://lagatar.in/zomatos-condition-is-bad-shares-fall-by-14-percent-price-reaches-below-rs-50-for-the-first-time/">Zomato

का हाल बेहाल, 14 फीसदी लुढ़के शेयर, कीमत पहली बार 50 रुपये से नीचे पहुंची

झारखंड में सिर्फ 136 इनामी नक्सली ही बचे हैं

झारखंड में अब सिर्फ 136 इनामी नक्सली ही बचे हैं. 2021 के जनवरी महीने से लेकर साल 2022 के 17 जुलाई तक 700 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तार नक्सली अलग-अलग जिलों में अलग-अलग नक्सली संगठनों से जुड़े हुए थे. इसके अलावा 11 नक्सलियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. इन नक्सलियों के पास से 300 हथियार भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार नक्सलियों में 01 पोलित ब्यूरो मेंबर, 01 सेंट्रल कमिटी मेंबर, 03 स्पेशल एरिया कमेटी मेंबर, 02 जोनल कमांडर, 01 रीजनल कमेटी मेंबर, 11 सब जोनल कमांडर और 30 एरिया कमांडर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें - हैवी">https://lagatar.in/tejasswi-doing-heavy-workouts-rjd-shared-the-video-pushing-the-jeep-pm-advised-to-lose-weight/">हैवी

वर्कआउट कर रहे हैं तेजस्वी! RJD ने जीप धकेलते वीडियो किया शेयर, PM ने वजन कम करने की दी थी सलाह [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही