Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, दो गाड़ियों में की आगजनी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि नक्सलियों ने पहले गाड़ियों के मालिकों को ढूंढने की कोशिश की. लेकिन जब वे उन्हें नहीं मिले, तो गुस्से में आकर नक्सलियों ने दोनों गाड़ियों में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद से क्षेत्र में डर और दहशत का माहौल है.
Advertisement
Advertisement

Chatra :  जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश की है. बुधवार की देर रात नक्सलियों ने लावालौंग थाना क्षेत्र के लेंबोडीह गांव में घर के बाहर खड़ी एक ट्रैक्टर और सवारी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक इस वारदात को नक्सली कमांडर मनोहर गंझू के दस्ते ने अंजाम दिया है. 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि नक्सलियों ने पहले गाड़ियों के मालिकों को ढूंढने की कोशिश की. लेकिन जब वे उन्हें नहीं मिले, तो गुस्से में आकर नक्सलियों ने दोनों गाड़ियों में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद से क्षेत्र में डर और दहशत का माहौल है. 

 

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और नक्सलियों की तलाश में अभियान तेज कर दिया गया है. 

Uploaded Image

पुलिस की मदद करने का आरोप

ग्रामीणों के अनुसार, संतन गंझू पर पुलिस की मदद करने का आरोप है. उसने पूर्व में पुलिस को अफीम की खेती नष्ट करने में सहयोग किया था. बताया जाता है कि उसने पुलिस को ट्रैक्टर मुहैया कराया था.

 

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत कई लोगों को जेल भेजा गया था. इसी मामले में एक युवक हाल ही में जेल से बाहर आया था और उसने नक्सलियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही