Search

 
 
 

नक्सलियों की चेतावनी बेअसर, 8 माह में बनकर तैयार हुआ कुरुमगढ़ थाना का नया भवन

 
Ranchi/Gumla : 8  माह पहले नक्सलियों ने जिस थाने को उठा दिया था. वो अब बनकर तैयार हो गया है. बता दें कि  26 नवंबर 2021 को भाकपा माओवादी ने गुमला जिले के कुरुमगढ़ के नये थाना भवन को आइइडी बम से विस्फोट कर उड़ा दिया था. नक्सलियों ने थाना नहीं बनाने की चेतावनी दी थी. लेकिन पुलिस ने नक्सलियों को जवाब देते हुए दुबारा नये थाना भवन का निर्माण पूरा करा लिया है.बहुत जल्द कुरुमगढ़ थाना का संचालन नये भवन में होगा. पढ़ें - मानसून">https://lagatar.in/monsoon-session-resolution-of-arrears-of-jharkhand-taxation-acts-bill-2022-passed/">मानसून

सत्र : झारखंड कराधान अधिनियमों की बकाया राशि का समाधान विधेयक 2022 पास
इसे भी पढ़ें - सुब्रमण्‍यम">https://lagatar.in/subramanian-swamy-wraps-up-pm-modi-with-nehru-and-vajpayee-on-taiwan-tibet-policy/">सुब्रमण्‍यम

स्‍वामी ने ताइवान-तिब्बत नीति पर नेहरू और वाजपेयी के साथ पीएम मोदी को भी लपेटा

प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में उड़ाया था थाना

माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने झारखंड समेत 3 राज्यों में बंद का अह्वान किया था. तीन दिनों तक गुमला जिला में शांतिपूर्ण ही बंद रहा. लेकिन 26 नवंबर 2021 को बंद की अंतिम रात चैनपुर प्रखंड स्थित कुरुमगढ़ थाना की नई बिल्डिंग को विस्फोट कर माओवादियों ने उड़ा दिया था. जानकारी के अनुसार 70-80 की संख्या में माओवादी गुरुवार की रात कुरुमगढ़ के निर्माणाधीन थाना पहुंचकर वहां सो रहे मजदूरों को पहले थाना बिल्डिंग से बाहर निकाला और जिलेटिन लगाकर थाना बिल्डिंग को उड़ा दिया गया था. तेज विस्फोट के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. इसे भी पढ़ें - ढलान">https://lagatar.in/fourth-wave-of-corona-on-the-slopes-more-cured-than-newly-infected-in-last-1-week/">ढलान

पर कोरोना की चौथी लहर, पिछले 1 सप्ताह में नये संक्रमित से ज्यादा हुए ठीक [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही