Search

 
 
 

रांची-जमशेदपुर में कहां-कहां होती है रेव पार्टियां, एनसीबी ने शुरू की पड़ताल

Jharkahnd News : जांच एजेंसी को मिले इनपुट के अनुसार इस नेटवर्क के तार रांची और जमशेदपुर के अलावा दिल्ली और जयपुर तक जुड़े होने का आरोप है. अब तक एनसीबी ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया  है. इनमें रजत जैन, उदित कुमार, आकाश मल्होत्रा, स्नेहा पासवान, मिलन सिंह और ऋषभ जैन शामिल हैं.
 
रेव पार्टी (फाइल फोटो)

Jharkahnd News : रांची और जमशेदपुर में रेव पार्टियों तक नशीले पदार्थों की सप्लाई कहां से हो रही है और इनके आयोजन के पीछे कौन लोग हैं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अब जांच शुरू कर दी है. रांची में अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा होने के बाद जांच की दयारा  बढ़ाया गया है.

 


जांच एजेंसी को मिले इनपुट के अनुसार इस नेटवर्क के तार रांची और जमशेदपुर के अलावा दिल्ली और जयपुर तक जुड़े होने का आरोप है. अब तक एनसीबी ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया  है. इनमें रजत जैन, उदित कुमार, आकाश मल्होत्रा, स्नेहा पासवान, मिलन सिंह और ऋषभ जैन शामिल हैं.

 

 

इस मामले में शोभित सहाय उर्फ गोलू की तलाश की जा रही है. एजेंसी को संदेह है कि इस नेटवर्क के जरिए अलग-अलग जगहों पर नशीले पदार्थों की आपूर्ति की जाती थी. हालांकि, गिरफ्तार आरोपियों की कथित भूमिका और रेव पार्टियों से उनके संबंध की तस्वीर विस्तृत पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगी.

 

 

ट्रेन की पैंट्री कार से खेप पहुंचने की सूचना पर कार्रवाई

एनसीबी को 14 अक्टूबर की सुबह सूचना मिली थी कि ट्रेन की पैंट्री कार के जरिए नशीले पदार्थों की खेप रांची पहुंचने वाली है. सूचना के मुताबिक पैंट्री कार का एक कर्मचारी खेप स्थानीय लोगों तक पहुंचाने वाला था. इसके बाद एजेंसी की टीम ने रांची रेलवे स्टेशन रोड स्थित फूड प्लाजा के सामने निगरानी शुरू की.

 

 

दोपहर करीब 12 बजे सफेद हुंडई एक्सेंट कार को रोककर तलाशी ली गई. कार में सवार रजत जैन और उदित कुमार को हिरासत में लिया गया. तलाशी के दौरान 18 ग्राम कोकीन और करीब 15 ग्राम एमडीएमए बरामद होने की बात सामने आयी. खेप लेने पहुंचे गिरिडीह निवासी आकाश मल्होत्रा को भी जांच के दौरान पकड़ा गया.

 

 

पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर एनसीबी की दूसरी टीम ने रांची के बोरेया स्थित बैंक कॉलोनी के एक आवास पर छापेमारी की. वहां से स्नेहा पासवान को पकड़ा गया. तलाशी में 3.5 ग्राम गांजा और एमडीएमए की दो गोलियां मिलने की बात कही गयी. इसके बाद जांच में जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी मिलन सिंह की भूमिका सामने आयी. उसे 15 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया. बाद में ऋषभ जैन को भी गिरफ्तार किया गया.

 

 

रेव पार्टियों के आयोजन की कड़ी तलाश रही एजेंसी

जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि रांची और जमशेदपुर में निजी मकानों, फार्म हाउस या अन्य स्थानों पर आयोजित होने वाली कथित रेव पार्टियों तक नशीले पदार्थ कैसे पहुंचते हैं. एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि क्या गिरफ्तार आरोपियों का ऐसे आयोजनों से कोई सीधा संबंध था और यदि था, तो इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे.

 

 

जांच से जुड़े इनपुट के अनुसार मोरहाबादी और कांके रोड के कुछ रेस्टोरेंट संचालकों से 26 अक्टूबर को पूछताछ की तैयारी थी. पूछताछ का उद्देश्य कथित आयोजनों और नशे की सप्लाई से जुड़े संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाना बताया गया है. हालांकि, किसी रेस्टोरेंट संचालक की संलिप्तता जांच में साबित होने से पहले उसे आरोपी मानना उचित नहीं होगा.

 

 

गोलू की तलाश, रिमांड पर पूछताछ से खुल सकते हैं नये नाम

इस मामले में शोभित सहाय उर्फ गोलू की गिरफ्तारी अभी नहीं होने की बात सामने आयी है.    जब्त हुंडई एक्सेंट कार ऋषभ जैन की बताई गयी है. एनसीबी की जांच में अब यह पता लगाने पर जोर है कि नशीले पदार्थों की खरीद कहां से होती थी, उन्हें रांची तक कैसे पहुंचाया जाता था और आगे किन लोगों को सप्लाई की जाती थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही