Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के घर पर एनसीबी की रेड, ड्रग्स से जुड़ा है मामला

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोग ड्रग्स केस में फंसते नजर आ रहे हैं. आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद अब एक फिल्म प्रोड्यूसर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के घेरे में आयी है. दरअसल एनसीबी ने फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के घर में छापेमारी की है. एमसीबी की टीम इम्तियाज के बांद्रा स्थित घर और ऑफिस में रेड मारी है.

बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ इम्तियाज का कनेक्शन

जानकारी के अनुसार, एनसीबी के अधिकारी फिलहाल घर और दफ्तर दोनों जगह छापेमारी कर रहे हैं. मालूम हो कि बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ इम्तियाज का कनेक्शन है. पहले भी उन पर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप लग चुका है. https://twitter.com/ANI/status/1446662479564533764

सुशांत को ड्रग्स सप्लाई करने का लग चुका है आरोप

बता दें कि सुशांत और इम्तियाज का एक पुराना वीडियो भी वायरल हुआ था. रिपोर्ट्स की मानें तो जब सुशांत के केस की जांच शुरू हुई थी, तब इम्तियाज गायब हो गये थे. जिसके बाद से उन पर शक गहरा हो गया था. इसे भी पढ़े : ट्वीट">https://lagatar.in/cji-angry-on-the-claim-of-tweet-said-i-am-in-court-how-can-i-go-to-lucknow-to-meet-victims-do-not-cross-limit-of-freedom-of-expression/">ट्वीट

 के दावे पर CJI  नाराज, कहा, मै कोर्ट में हूं, पीड़ितों से मिलने लखनऊ कैसे जा सकता हूं, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की हद पार न करें

मुंबई के एक बिल्डर के बेटे हैं इम्तियाज

इम्तियाज मुंबई बेस्ड बिल्डर के बेटे हैं. उनकी आईएनके इंफ्रास्ट्रक्चर नाम की कंपनी है. उनकी एक वीवीआईपी यूनिवर्सल एंटरटेनमेंट नाम की भी कंपनी है जो बॉलीवुड में नये टैलेंट को काम देती है.

रेव क्रूज पार्टी मामले में एनसीबी ने आर्यन को किया था गिरफ्तार

2 अक्टूबर को कोर्डेलिया शिप पर हुई कार्रवाई के बाद एनसीबी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था. मुबंई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने शुक्रवार को आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका खारिज कर दी. आर्यन को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़े : झारखंड">https://lagatar.in/there-was-a-shortage-of-coal-across-the-country-including-jharkhand-power-crisis-deepened-in-many-states-power-was-available-only-for-8-to-10-hours/">झारखंड

सहित देश भर में हुई कोयले की कमी, कई राज्यों में गहराया बिजली संकट, मात्र 8 से 10 घंटे ही मिल रहा पावर

ड्रग्स मामले में इग्वे समेत 18 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

ड्रग्स मामले में एक नाइजीरियन व्यक्ति चिनेडु इग्वे समेत कुल 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इग्वे को कोर्ट ने 11 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा है. एनसीबी के मुताबिक, नाइजीरियन नागरिक को एक्स्टेसी की 40 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है. इसे भी पढ़े : प्रतीक">https://lagatar.in/salmans-anger-erupts-over-prateeks-wrongdoing-will-organize-classes-fiercely-in-weekend-ka-vaar/">प्रतीक

की गलत हरकत पर फूटा सलमान का गुस्सा, वीकेंड का वार में लगायेंगे जमकर क्लास   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही