Search

 
 
 

NCERT की चेतावनी- कक्षा 9वीं के छात्र व अभिभावक SST की नकली किताबें खरीदने से बचें

New Delhi : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को फर्जी एवं पायरेटेड पाठ्यपुस्तकों से सावधान रहने की सलाह दी है. NCERT के अनुसार, उसकी पुस्तकों की अनधिकृत और नकली प्रतियां प्रिंट और डिजिटल दोनों रूपों में प्रसारित की जा रही हैं.
 

New Delhi : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को फर्जी एवं पायरेटेड पाठ्यपुस्तकों से सावधान रहने की सलाह दी है. NCERT के अनुसार, उसकी पुस्तकों की अनधिकृत और नकली प्रतियां प्रिंट और डिजिटल दोनों रूपों में प्रसारित की जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें...


परिषद ने विशेष रूप से बताया है कि कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान (भाग-1) की पुस्तक "Understanding Society: India & Beyond" की एक फर्जी कॉपी सोशल मीडिया, वेबसाइटों और मैसेजिंग समूहों के माध्यम से साझा की जा रही है.


NCERT ने स्पष्ट किया है कि छात्र और शिक्षक केवल आधिकारिक स्रोतों से ही पुस्तकें प्राप्त करें. किसी भी अप्रमाणित लिंक, मोबाइल ऐप या निर्धारित समय से पहले उपलब्ध कराई जा रही अध्ययन सामग्री पर भरोसा न करें और न ही उसे साझा करें. परिषद ने कहा है कि फर्जी सामग्री तैयार करने और प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


NCERT के आधिकारिक स्रोत

NCERT वेबसाइट: https://ncert.nic.in
ई-पाठशाला पोर्टल: https://epathshala.ncert.gov.in
NCERT पुस्तक खरीद पोर्टल: https://ncertbooks.ncert.gov.in
आधिकारिक पाठ्यपुस्तकों की सॉफ्ट कॉपी: https://ncert.nic.in/textbook.php

 


NCERT ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों से ही पाठ्यपुस्तकों का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध सामग्री की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही