Search

 
 
 

NCHM JEE परीक्षा : शहर की अग्रिम सूचना स्लीप जारी, परीक्षा 25 अप्रैल को

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHM JEE) 2026 के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना स्लीप (Advance Intimation Slip) जारी कर दी है.
 

Lagatar desk : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHM JEE) 2026 के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना स्लीप (Advance Intimation Slip) जारी कर दी है. यह परीक्षा 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

 

अभ्यर्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/nchm-jee/ पर जाकर अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के माध्यम से परीक्षा शहर की जानकारी देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं.

 

NTA ने स्पष्ट किया है कि यह दस्तावेज प्रवेश पत्र (Admit Card) नहीं है, बल्कि केवल परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है, जिससे उम्मीदवार अपनी यात्रा की योजना पहले से बना सकें. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से निर्धारित समय पर जारी किया जाएगा.

 

यदि किसी अभ्यर्थी को सूचना स्लीप डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या होती है, तो वे NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-4075 9000 पर संपर्क कर सकते हैं या nchm@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही, उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही