Ranchi : सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 338क के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए मामले की जांच करने का निर्णय लिया है.
आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव, रांची के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को नोटिस जारी किया है. NCST ने तीनों अधिकारियों से सूचना प्राप्त होने के सात दिनों के अंदर मामले में लगाए गए आरोपों और अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.
नोटिस में यह भी कहा गया है कि निर्धारित समय के भीतर जवाब नहीं मिलने पर आयोग दीवानी न्यायालय की शक्तियों का प्रयोग कर सकता है. ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारियों को आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से या अपने प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित होने के लिए समन जारी किया जा सकता है.

