Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में बनेगी एनडीए की सरकार : सुदेश महतो

Advertisement
Advertisement
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के चतरा जाने के क्रम में पुराना बस स्टैंड के पास भव्य स्वागत आजसू पार्टी को पचांयत स्तर पर करेंगे मजबूत : विकास राणा Hazaribagh: जिले के बिरसा चौक स्थित पुराना बस स्टैंड के पास आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो का चतरा जाने के क्रम में भव्य स्वागत किया गया. मौके पर आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष सह केंद्रीय प्रवक्ता विकास राणा उपस्थित रहे. स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय सदस्य आनंद सिंह एवं विजय वर्मा कर रहे थे. इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि 2024 में झारखंड में एनडीए की स्थिर सरकार बनेगी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन स्थापित होगा. इसे भी पढ़ें-मध्य">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-madhya-pradesh-congress-remembers-villages-poor-and-farmers-during-elections/">मध्य

प्रदेश में बोले पीएम मोदी,  कांग्रेस को चुनाव के समय गांव, गरीब और किसान याद आते हैं …

पूरी तरह बिखर चुका है इंडी गठबंधन : सुदेश महतो

वहीं, इंडी गठबंधन पर आजसू सुप्रीमो ने कहा कि यह कैसा गठबंधन है, जो बनने से पहले ही बिखर गया. झारखंड में स्थिर और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार एनडीए ही दे सकती है. वहीं, जिला अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि गांव एवं पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा. आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो झारखंड को एक बेहतर नेतृत्व दे सकते हैं. इधर कटकमसांडी बैंक मोड़ के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सुदेश महतो का स्वागत किया.

मौके पर ये रहे मौजूद

स्वागत कार्यक्रम में महिला मोर्चा की केंद्रीय सचिव संगीता बरला, महिला नेत्री रेखा देवी, वरिष्ठ नेता धीरेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार, जिला सचिव विवेक कुमार राणा, अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा, सदर प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश देव, दारू प्रखंड अध्यक्ष राजू प्रसाद, महानगर अध्यक्ष आफताब आलम, कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर साव, सूरज कुमार, छात्रसंघ के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार प्रजापति, जितेंद्र कुमार, आफताब आलम, अविनाश कुमार पिंकू, अटल सांस्कृतिक मंच के जिला अध्यक्ष सुबोध आकाश, मनोज कुमार, सिन्हा, राजू सिंह, रवि पांडेय, दिनेश प्रजापति, राजेश राज, अनिल कुमार, पिंटू कुमार, सतीश कुमार, रुपेश राणा, मो. यूनुस हुसैन, मो उमर फारुक, मो. कलाम खान आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-हाई">https://lagatar.in/job-was-not-given-even-after-high-courts-instructions-ranjit-kumar-had-selected-as-para-teacher/">हाई

कोर्ट के निर्देश के बाद भी नहीं लगी नौकरी, पारा शिक्षक चयनित हुए थे रंजीत कुमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही