Search

 
 
 

धनबाद, गिरिडीह समेत राज्य की सभी 14 सीटों पर एनडीए की जीत तय : सुदेश

 

आजसू सुप्रीमो ने पार्टी के जिला कार्यालय का किया उद्घाटन

Govindpur (Dhanbad) : आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि धनबाद, गिरिडीह समेत राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत तय है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से धनबाद से ढुल्लू महतो व गिरिडीह से चंद्रप्रकाश चौधरी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया. सुदेश महतो मंगलवार को वास्तुविहार कौआबांध में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे. दावा किया कि इस बार एनडीए को देश में 400 से अधिक सीटें मिलेंगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने का खामियाजा चुनाव में इंडिया गठबंधन को भुगतना पड़ेगा और विधानसभा चुनाव में भी झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी. इस मौके पर गिरिडीह से आजसू (एनडीए) प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो, पूर्व विधायक उमाकांत रजक, यशोदा देवी, आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो, हलधर महतो, अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी, विनय सिंह, पप्पू सिंह, सफीक आलम, संतोष महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/independent-dr-usha-singh-filed-nomination-from-giridih-lok-sabha-seat/">गिरिडीह

लोकसभा सीट से निर्दलीय डॉ. उषा सिंह ने किया नामांकन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही