Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

NDTV-अडानी अधिग्रहण मामला : जयराम रमेश ने कहा, स्वतंत्र मीडिया को नियंत्रित करने और दबाने के लिए शर्मनाक कदम

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : न्यूज चैनल NDTV के लिए अरबपति गौतम अडानी की अधिग्रहण बोली पर विपक्ष ने चिंता जताई है. खबर है कि गौतम अडानी ने मीडिया की दिग्गज कंपनी में 29.18 हिस्सेदारी के अप्रत्यक्ष अधिग्रहण के बाद एक और 26 प्रतिशत नियंत्रण हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश की है. इस संबंध में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री के खास दोस्त(अडानी) ने प्रसिद्ध टीवी समाचार नेटवर्क की विरोधी अधिग्रहण बोली लगाई है. इस क्रम में जयराम रमेश ने ट्वीट किया, एक स्वतंत्र मीडिया को किसी भी प्रकार से नियंत्रित करने और दबाने के लिए एक शर्मनाक कदम है. इस संबंध में राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा, स्वतंत्र पत्रकारिता का लगभग अंतिम गढ़ बिजनेस ने ले लिया है. इसे भी पढ़ें : सोनाली">https://lagatar.in/sonali-phogats-sister-demands-cbi-probe-says-she-was-fit-heart-attack-cant-come/">सोनाली

फोगाट की बहन ने सीबीआई जांच की मांग की, कहा- वह फिट थी, नहीं आ सकता हार्ट अटैक

हिस्सेदारी के संदर्भ में राधिका और प्रणय रॉय चर्चा में नहीं

जानकारी के अनुसार अदानी मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (एएमवीएल), समूह के प्रमुख अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के तहत मीडिया शाखा ने विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) कंपनी के माध्यम से एनडीटीवी के ऋण को इक्विटी में परिवर्तित किया. कहा कि इसके पहले प्रतिद्वंद्वी अरबपति मुकेश अंबानी से जुड़ा था. साथ ही जयराम रमेश ने आगे ट्वीट किया, रहस्यमय बात यह है कि कैसे हमारे दो में से एक द्वारा दिये गये ऋण का उपयोग दोनों के दूसरे सदस्य द्वारा टेलीविजन नेटवर्क के शत्रुतापूर्ण अधिग्रहण को ट्रिगर करने के लिए एक हथियार के रूप में किया जाता है. विडंबना यह है कि इसमें विश्वप्रधान नाम का एक संगठन शामिल है! हिस्सेदारी के संदर्भ में राधिका और प्रणय रॉय चर्चा में नहीं हालांकि NDTV ने सोमवार को स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया है कि उसके संस्थापकों की शेयरधारिता में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मीडिया कंपनी ने खुलासा करते हुए कहा कि उसके संस्थापक राधिका और प्रणय रॉय अब किसी भी इकाई के साथ स्वामित्व में बदलाव या एनडीटीवी में अपनी हिस्सेदारी के विनिवेश के लिए चर्चा में नहीं हैं. इसे भी पढ़ें :  आप">https://lagatar.in/aaps-allegation-offer-of-20-20-crores-to-mlas-said-yogendra-yadav-in-2013-his-own-mla-was-called-in-the-name-of-bjp/">आप

का आरोप, विधायकों को 20 -20 करोड़ का ऑफर, बोले योगेंद्र यादव, 2013 में अपने ही MLA को भाजपा के नाम पर फोन करवाये गये थे

अडानी ग्रुप  की NDTV के 29.18 फीसदी शेयर खरीदने की घोषणा

जान लें कि अडानी समूह की मीड‍िया कंपनी ने मंगलवार, 23 अगस्‍त को न्‍यू डेल्‍ही टेलीव‍िजन ल‍िम‍िटेड (NDTV) की 29.18 फीसदी ह‍िस्‍सेदारी खरीदने की घोषणा की. हालांकि यह ह‍िस्‍सेदारी अभी अप्रत्‍यक्ष रूप से खरीदी गयी है. जानकारी के अनुसार अडानी समूह की कंपनी ने उस कंपनी(VCPL) से यह ह‍िस्‍सेदारी ली है, ज‍िसके पास एनडीटीवी के शेयर थे. खबर है कि अब अडानी समूह सीधे तौर पर एनडीटीवी में 26 फीसदी ह‍िस्‍सेदारी भी खरीदेगा. इसके साथ ही कंपनी में 55 फीसदी से ज्‍यादा ह‍िस्‍सेदारी गौतम अडानी की कंपनी की हो जायेगी. . इसे भी पढ़ें :  केरल">https://lagatar.in/kerala-governor-arif-mohammad-khan-said-irfan-habib-is-a-goon-have-told-vc-criminal/">केरल

के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, इरफान हबीब गुंडे हैं… वीसी को कह चुके हैं क्रिमिनल

अडानी समूह ने प्रेस रिलीज कर दी जानकारी

अडानी समूह ने प्रेस र‍िलीज जारी कर कहा है क‍ि समूह ने 114 करोड़ रुपए में व‍िश्‍वप्रधान कमर्श‍ियल प्राइवेट ल‍िमिटेड (VCPL) को खरीद ल‍िया है. इसी कंपनी के पास एनडीटीवी की शेयर होल्‍डिंग कंपनी आरआरपीआर की ह‍िस्‍सेदारी थी, ज‍िसे उसने अडानी समूह की मीड‍िया कंपनी अडानी मीडिया नेटवर्क ल‍िमिटेड के हवाले कर द‍िया. इसके साथ ही भारत के सबसे बड़े कारोबारी ग्रुप अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने मीडिया जगत में भी एंट्री कर ली है. हालांकि चैनल ने अपने बयान में कहा है कि अडानी समूह इस गतिविधि को एनडीटीवी के संस्थापकों से किसी इनपुट बातचीत या सहमति के बिना अंजाम दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही