Search

 
 
 

NEET PG 2023 : आज दोपहर 3 बजे से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

 
LagatarDesk : पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) नीट पीजी 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाला है. कैंडिडेट्स आज दोपहर 3 बजे से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी रात 11 बजकर 55 मिनट तक है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in">http://natboard.edu.in">natboard.edu.in

पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. नीट पीजी की परीक्षा देकर छात्र मास्टर ऑफ सर्जरी (MS), डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) और पीजी डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन लेंगे. (पढ़ें, वकीलों">https://lagatar.in/protest-against-the-decision-to-boycott-the-work-of-lawyers-started-know-who-told-the-councils-decision-to-be-unfair/">वकीलों

के कार्य बहिष्कार के निर्णय का विरोध शुरू, जानिए किसने काउंसिल के फैसले को बताया अनुचित)

अन्य जानकारी के लिए इन्फॉर्मेशन ब्रॉशर देख सकते हैं उम्मीदवार

ऑफिशियल वेबसाइट पर अन्य जानकारी भी उपलब्ध है. जो छात्र नीट पीजी 2023 परीक्षा में शामिल होने चाहते हैं, वे वेबसाइट पर पर जाकर इन्फॉर्मेशन ब्रॉशर देख सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवारों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से जारी प्रोविजनल/स्थायी एमबीबीएस डिग्री प्रमाणपत्र या MCI या राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा जारी प्रोविजनल/स्थायी रजिर्स्‍टेशन सर्टिफिकेट होना चाहिए. जनरल कैटिगरी वाले छात्रों को 1400 रुपया आवेदन शुल्क लगेगा. वहीं आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है. इसे भी पढ़ें : ‘बेशर्म">https://lagatar.in/many-shots-of-deepika-in-besharam-rang-were-scissors-pathans-dialogues-were-also-changed/">‘बेशर्म

रंग’ में दीपिका के कई शॉट्स पर चली कैंची, पठान के डायलॉग्स भी बदले गये

5 मार्च को आयोजित होगी नीट पीजी परीक्षा

बता दें कि NBEMS ने पहले नीट परीक्षा के लिए एक अस्थायी शेड्यूल जारी किया है. वेबसाइट के अनुसार, नीट पीटी परीक्षा 5 मार्च को आयोजित की जायेगी. रिजल्‍ट 31 मार्च को जारी किया जायेगा. परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को एम्स, पीजीआईएमईआर, निमहांस, एससीटीआईएमएसटी और जिपमर के अतिरिक्त भारत के सभी मेडिकल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में MD, MS या पोस्‍टग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन मिलेगा. इसे भी पढ़ें : अमेजन">https://lagatar.in/amazon-will-lay-off-18000-employees-the-process-will-start-from-january-18/">अमेजन

18,000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, 18 जनवरी से शुरू होगी प्रक्रिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही