Lagatar Desk : पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से सिफारिश की है. इसकी जानकारी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर दी है.
"Chief Minister of Bihar Nitish Kumar has urged the Government of India to hand over the investigation of the NEET student's murder case in Patna to the CBI. The incident must be thoroughly uncovered in a transparent and just manner," tweets Deputy CM Samrat Choudhary pic.twitter.com/QG7FRSnnJF
— ANI (@ANI) January 31, 2026
मामले की पारदर्शी-न्यायपूर्ण तरीके से जांच सुनिश्चित करने की मांग
सम्राट चौधरी ने अपने एक्स पर पोस्ट पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से पटना में हुए नीट छात्रा की हत्या के मामले (केस संख्या- 14/26) को सीबीआई से जांच का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि सीएम ने इस घटना की पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से जांच सुनिश्चित करने की भी बात कही है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.
केस को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रही पुलिस
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने छात्रा के परिवार को अपने आवास पर मिलने बुलाया था. परिजन न्याय की उम्मीद लेकर डीजीपी आवास पहुंचे. लेकिन वहां उन्हें डायरी दिखाकर यह बताया गया कि उनकी बेटी ने सुसाइड किया, उसका रेप नहीं हुआ था.
छात्रा की मां का आरोप लगाया कि पुलिस इस केस को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रही है. पुलिस द्वारा दिखाई गई डायरी में ऐसा कोई शब्द या संकेत नहीं है, जिससे आत्महत्या की पुष्टि हो सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment