Search

 
 
 

NEET-UG 2026 :  राहुल गांधी कहा, धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटायें, या पीएम मोदी खुद जवाबदेही लें

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. विपक्ष इस मामले में मोदी सरकार पर हमलावर है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम  मोदी से मांग की है कि वे अविलंब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटायें. कहा कि यदि उन्हें नहीं हटाया जाता है तो श्री मोदी को स्वयं इसकी जवाबदेही लेनी चाहिए.
 

New Delhi : NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. विपक्ष इस मामले में मोदी सरकार पर हमलावर है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम  मोदी से मांग की है कि वे अविलंब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटायें. कहा कि यदि उन्हें नहीं हटाया जाता है तो श्री मोदी को स्वयं इसकी जवाबदेही लेनी चाहिए.

 

 


राहुल गांधी ने कल शनिवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो संदेश में कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है, लेकिन पीएम मोदी एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं, कहा कि  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए या जवाबदेही खुद लीजिए.
 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पेपरलीक की घटना से देश के 22 लाख विद्यार्थियों की दो वर्ष की मेहनत बर्बाद हो गयी है. पूरा देश जानता है कि NEET-UG  परीक्षा से पहले व्हाट्सएप पर प्रश्नपत्र बांटे जा रहे थे. आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री ने इस मामले से खुद को अलग बताते हुए संसदीय समिति की सिफारिशों को भी अनदेखा किया है.
 

राहुल गांधी ने कहा कि वैचारिक और आर्थिक हितों की मिलीभगत से देश की शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया गया है. आरोप लगाया कि विश्वविद्यालयों में की जा रही नियुक्तियों में योग्यता को दरकिनार किया जा रहा है, इस कारण शिक्षा व्यवस्था पर प्रभाव पड़ा है. 
 

उन्होंने दावा किया कि बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से करोड़ों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है इस मामले में प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप कर शिक्षा मंत्री को पद से हटाना चाहिए.

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही