Search

 
 
 

NEET UG 2026 : काउंसलिंग का तीसरा राउंड शुरू, 24 तक आवेदन का मौका

Ranchi : पहले या दूसरे दौर की काउंसलिंग में एडमिशन ले चुके छात्र तीसरे दौर में अपग्रेडेशन के लिए शामिल हो सकते हैं. नई सीट मिलने पर उनका पुराना एडमिशन रद्द हो जाएगा. हालांकि अपग्रेडेशन का मौका तीसरे दौर तक ही मिलेगा. इसके बाद वे अपग्रेडेशन के लिए आवेदन नहीं दे सकते हैं.
 
नीट यूजी 2026

Ranchi : झारखंड में NEET UG 2026 के तहत MBBS, BDS और BHMS में एडमिशन के लिए आज (20 सितंबर) से तीसरे राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो गई है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) द्वारा जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार, नए अभ्यर्थी 24 सितंबर शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

 

आवेदन के बाद 24 सितंबर को शाम 6:01 बजे से रात 12 बजे तक फॉर्म में सुधार का मौका मिलेगा. 25 सितंबर को स्टेट मेरिट लिस्ट और खाली सीटों की जानकारी जारी की जाएगी. इसके बाद 28 सितंबर से कॉलेज और कोर्स की पसंद भरने की प्रक्रिया शुरू होगी.

 

अगर ऑल इंडिया कोटा से सीटें राज्य कोटा में वापस आती हैं, तो 5 अक्टूबर को संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी किया जा सकता है. चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर शाम 6 बजे तक होगी. इसी दिन शाम 6:01 बजे से रात 12 बजे तक चॉइस में बदलाव किया जा सकेगा.

 

9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड किया जा सकेगा. वहीं, 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक दस्तावेजों की जांच और कॉलेज में नामांकन होगा. 

 

इसे भी पढ़ें

 

 

पहले या दूसरे दौर की काउंसलिंग में एडमिशन ले चुके छात्र तीसरे दौर में अपग्रेडेशन के लिए शामिल हो सकते हैं. नई सीट मिलने पर उनका पुराना एडमिशन रद्द हो जाएगा. हालांकि अपग्रेडेशन का मौका तीसरे दौर तक ही मिलेगा. इसके बाद वे अपग्रेडेशन के लिए आवेदन नहीं दे सकते हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही