Search

 
 
 

Dhanbad News: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई नीट-यूजी परीक्षा

जिले में रविवार को आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई.
 

Dhanbad: जिले में रविवार को आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई. जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया. परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस बार परीक्षा के दौरान सभी नियमों का सख्ती से पालन कराया गया.

 

परीक्षार्थियों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत अधिक कठिन रहा. बायोलॉजी और केमिस्ट्री के प्रश्न मध्यम स्तर के थे जबकि फिजिक्स के सवाल लंबे समय लेने वाले और चुनौतीपूर्ण रहे.कई छात्रों का कहना था कि फिजिक्स सेक्शन ने परीक्षा को काफी कठिन बना दिया.

 

अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष पेपर लीक विवाद और उसके बाद दोबारा परीक्षा आयोजित होने के कारण इस बार मानसिक दबाव अधिक था. कम समय में दोबारा तैयारी करना कई छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा. हालांकि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर छात्रों ने संतोष जताया और उम्मीद व्यक्त की कि इस बार पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रहेगी तथा किसी प्रकार की गड़बड़ी की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही