Search

 
 
 

बिहार में लापरवाही की हदः मेडिकल स्टाफ ने शव को ऑक्सीजन लगा सड़क पर छोड़ा

 

Lagatar Desk: बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज बुनियादी केंद्र में बने कोविड केयर सेंटर में एक कोरोना मरीज की ऑक्सीजन के अभाव में तड़प-तड़प कर मौत हो गई. घटना शनिवार की है.

आरोप- मौत के बाद लगाया ऑक्सीजन

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार जब इस मरीज को कोविड सेंटर लाया गया था, उस समय मरीज का ऑक्सीजन लेवल 34-35 था. हम लोग भी यहां मौजूद मेडिकल स्टॉफ से बोले, इसे तुरंत ऑक्सीजन लगाइए लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी. मरीज की मौत होने के बाद स्वास्थ्यकर्मी द्वारा इसे ऑक्सीजन लगाकर बीच सड़क छोड़ दिया गया.

मरीज और परिजनों की बात को किया अनसुना

मृतक के परिजनों ने बताया कि तबियत ज्यादा खराब हुई तो हम लोग इसे अनुमंडलीय अस्पताल लाये, जहां कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया. जिस समय इस मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया था उस समय इस मरीज का ऑक्सीजन लेवल 65 था. यहां एक भी डॉक्टर नहीं थे, सिर्फ़ नर्स थीं. कुछ देर बाद जब डॉक्टर पहुंचे तो मरीज की नाज़ुक हालत को देखते हुए तुरंत रेफर कर दिया. रेफर करने के बाद बुनियादी केंद्र के सीढ़ी पर इसे तड़पते छोड़ दिया गया.

परिजनों ने यह भी बताया कि इस दौरान हम लोग एम्बुलेंस की मांग भी करते रहे और मरीज खुद ऑक्सीजन लगाने की बात कहता रहा. लेकिन हमारी बात को अनसुना कर दिया गया. हमारी आंखों के सामने ही मरीज की ऑक्सीजन और एम्बुलेंस के अभाव में मौत हो गई. परिजनों ने अस्पताल पर भर्ती और डिस्चार्ज के समय रजिस्टर बदलने का आरोप लगाया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही