Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकसभा चुनाव की तैयारी में कोताही बर्दाश्त नहीं : के. रवि कुमार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने चुनाव तैयारी की समीक्षा की Hazaribagh: लोकसभा चुनाव की तैयारी में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाए. मुस्तैदी से काम करना जरूरी है और शिथिलता की कोई गुंजाइश नहीं है. कहीं भी कोई कमी नजर आने पर तत्काल दूर करें. उक्त बातें राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने कही. वे शनिवार को जिला समाहरणालय सभागार में हजारीबाग, रामगढ़ व कोडरमा जिले में चुनाव की तैयारी की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने सभी उपस्थित पदाधिकारियों से पूरी जिम्मेवारी के साथ कर्तव्य निर्वहन की अपेक्षा करते हुए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अक्षरशः अनुपालन करने का निर्देश दिया. बैठक में तीनों जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी की बिंदुवार समीक्षा की गई. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारी शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-sarna-code-will-be-demanded-in-sarhul-procession/">रांचीः

सरहुल शोभायात्रा में सरना कोड की होगी मांग

सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट पर रखें नजर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सोशल मीडिया सेल को सक्रिय करते हुए सोशल मीडिया पोस्टों पर गहनता से ध्यान रखने कहा. साथ ही आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी जिलों के सोशल मीडिया सेल के टॉल फ्री नंबर को प्रसारित करने को कहा, ताकि आम जनता भी इससे संबंधित शिकायत दर्ज करा सके. समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अलावा राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर, सीआरपीएफ के आईजी राकेश अग्रवाल, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त सुमन कैथरिन किस्पोट्टा, हजारीबाग प्रक्षेत्र के आईजी, हजारीबाग डीआईजी, हजारीबाग, रामगढ़ व कोडरमा जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, सीआरपीएफ कमांडेंट सहित संबंधित वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

अंतरराज्यीय व जिला चेक पोस्ट पर सघन जांच करें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ने अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला चेकपोस्ट पर सघन जांच करने एवं आपराधिक एवं असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने काे कहा. इसके अलावा चेक पोस्ट पर पर्याप्त बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर सघन जांच अभियान चला कर अवैध शराब एवं शस्त्र की आवाजाही पर पूर्ण रोक लगाने, सीसीटीवी के माध्यम से मॉनिटरिंग करने तथा चेक पोस्टों पर औचक निरीक्षण कर उनके कार्यान्वयन पर निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया.

जीरो रिस्क प्रिंसिपल पर चुनाव संपन्न कराएं : होमकर

राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने जिलों के चिह्नित क्रिटिकल एवं वल्नरेबल मतदान केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखते हुए जरूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वैसे मतदान केंद्रों के लिए अभी से ही पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती संबंधी अभ्यास सुनिश्चित कराएं. उन्होंने यह भी कहा कि पोलिंग पार्टी, ईवीएम, मतदाता सहित चुनाव सामग्री, उपकरण एवं सभी की सुरक्षा आवश्यक है. सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है. जीरो रिस्क प्रिंसिपल पर चुनाव संपन्न कराना ही हमारी उपलब्धि होगी. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-betting-game-in-ipl-13-people-arrested/">पलामू

: आईपीएल में सट्टेबाजी का खेल, 13 लोग गिरफ्तार

सात दिनों के अंदर अवैध शराब भट्ठियों को करें ध्वस्त

एवी होमकर ने ने शैडो एरिया के लिए वैकल्पिक संचार माध्यम सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. साथ ही कलस्टर एवं मतदान केंद्रों पर बिजली व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निदेश दिया. उन्होंने उत्पाद अधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारियों को समन्वय कर सात दिनों के अंदर सभी अंतराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए माफियाओं और कारोबारियों को गिरफ्तार करने को कहा. अवैध आग्नेयास्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. कहा, निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

हैलीपैड को चिन्हित कर फिजिकल वेरिफिकेशन कराएं

राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ने चुनाव कार्य के दौरान विधि व्यवस्था संधारण से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया. कहा, किसी भी आपराधिक घटनाओं के लिए संबंधित पदाधिकारी जिम्मेवार होंगे. निर्वाचन कार्य के मद्देनजर स्थाई और अस्थाई हैलीपैड का फिजिकल वेरिफिकेशन कर वहां की व्यवस्था को सुदृढ़ कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पदाधिकारी हैलीपैड की व्यवस्था का अभी से संयुक्त अभ्यास करें, ताकि पोलिंग पार्टी एवं आकस्मिक सेवाओं में इनका इस्तेमाल किया जा सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही