Lagatar desk : सिंगर नेहा कक्कड़ ने करीब एक महीने पहले सोशल मीडिया पर काम से ब्रेक लेने का ऐलान किया था. हालांकि, अब वह नए होली सॉन्ग ‘मेरा सूट’ के साथ वापसी कर चुकी हैं. यह गाना उनके भाई टोनी कक्कड़ का है, जिसे रीमिक्स अंदाज में दोबारा रिलीज किया गया है.
15 घंटे में 15 लाख से ज्यादा व्यूज
‘मेरा सूट’ में नेहा सफेद सलवार-सूट में होली के रंगों में रंगी नजर आ रही हैं. गाने को रिलीज हुए अभी 15 घंटे ही हुए हैं और इसे 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने को नेहा और टोनी कक्कड़ ने मिलकर तैयार किया है.
फैंस के मिले-जुले रिएक्शन
गाने के साथ-साथ नेहा की वापसी पर भी फैंस रिएक्ट कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने उनकी तारीफ की, तो कुछ ने सवाल उठाए.एक यूजर ने लिखा -फाइनली हमारी क्वीन वापस आ गई.वहीं दूसरे ने कमेंट किया -ऐसे गाने करके ही आपका करियर बिगड़ेगा.एक अन्य यूजर ने लिखा -ब्रेक पर थीं, फिर ये गाना इतनी जल्दी कैसे आ गया
ब्रेक को लेकर उठी थीं अटकलें
नेहा ने पहले एक भावुक पोस्ट के जरिए हर चीज से दूरी बनाने की बात कही थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके पति रोहनप्रीत सिंह के साथ रिश्ते को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे थे. हालांकि, नेहा ने बाद में स्पष्ट किया कि उनकी नाराजगी कुछ लोगों और सिस्टम से है, न कि उनके पति से.
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था - कृपया मेरे निर्दोष पति और मेरे परिवार को इसमें न घसीटें. वे मेरे जीवन का सबसे मजबूत सहारा हैं.नेहा ने यह भी कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर इतना भावुक होकर पोस्ट नहीं करना चाहिए था और अब वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं करेंगी.
पहले भी हो चुकी हैं ट्रोल
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में नेहा का गाना ‘कैंडी शॉप’ रिलीज हुआ था, जिसे लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. कुछ यूजर्स ने इसे अश्लील और के-पॉप गानों की नकल बताया था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment