Search

 
 
 

नेहा महतो झारखंड ओलंपिक संघ की वरीय उपाध्यक्ष मनोनीत

झारखंड तीरंदाजी संघ की वरीय उपाध्यक्ष एवं बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी (सिल्ली) की अध्यक्ष नेहा महतो को झारखंड ओलंपिक संघ का वरीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
 

Ranchi : झारखंड तीरंदाजी संघ की वरीय उपाध्यक्ष एवं बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी (सिल्ली) की अध्यक्ष नेहा महतो को झारखंड ओलंपिक संघ का वरीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

 Uploaded Image

झारखंड ओलंपिक संघ के सेक्रेटरी जनरल मधुकांत पाठक ने इस नियुक्ति की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संघ के अध्यक्ष आरके आनंद ने नेहा महतो को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है.

 

नेहा महतो को यह सम्मान उनके खेल और बाल कल्याण के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए दिया गया है. वर्ष 2015 में उनके नेतृत्व में बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. यह सम्मान अकादमी के बच्चों और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए कार्यों के लिए दिया गया था.

 

मधुकांत पाठक ने पत्र लिखकर महतो को सूचित किया कि उनके उत्कृष्ट कार्यों और खेल क्षेत्र में विशेष योगदान के चलते यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है.

 

पत्र में कहा गया है कि नेहा महतो ने झारखंड के दूरदराज इलाकों में तीरंदाजी को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई है. उनके मार्गदर्शन में राज्य के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी इस नई जिम्मेदारी से तीरंदाजी सहित अन्य खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा और झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही