Ranchi News: राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी में रहने वाले आदिवासी लड़की सलजा सांगा के साथ बीते दिन मोहल्ले वासियों के द्वारा मारपीट और जातिसूचक गालियां दी गई थी.
इसे भी पढ़ें:
मोहल्ले वासियों के विरोध में और सलजा सांगा के समर्थन में आदिवासी समाज के लोगों ने बंगाली कॉलोनी में जाकर जमकर हंगामा किया. युवती की समर्थन में आदिवासी नेता प्रेम साही मुंडा, ज्योत्सना केरकेट्टा समेत कई लोग पहुंचे.
प्रेम साही ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर प्रशासन मामले में कोई संज्ञान नहीं लेता है, तो आने वाले दिनों में रांची बंद करेंगे.
ज्योत्सना केरकेट्टा ने कहा कि अगर कोई दिक्कत थी तो बातचित करना चाहिए था, मगर महिला ने युवती पर हाथ उठाया है, और यह आदीवासी समाज बर्दास्त नहीं करेगा. आदिवासी युवती को अकेला समझ कर लोग दबाने की कोशिश कर रहे हैं.
मोहल्ले वासियों ने कहा कि रात में डिलिवरी बॉय बाइक जान बूझकर हॉर्न जोर-जोर से बजाते हुए रहते हैं, ताकि लोगों को दिक्कत हो.
जानकारी के अनुसार सलजा सांगा पिछले आठ साल से कांटाटोली की बंगाली कॉलोनी में रह रही हैं, और अपने घर में क्लाउड किचन चलाती हैं.
पीड़िता ने बताया कि घटना के दिन क्लाउड किचन में बहुत ज्यादा ऑर्डर था, जिससे काफी संख्या में डिलिवरी बॉय आए हुए थे, उसी बात को लेकर महिला और मोहल्ले के और कई लोगों के साथ बहस हो गई, जिसमें महिला ने उनपर हाथ उठा दिया. सलजा का कहना है कि पहले भी क्लाउड किचन को लेकर मोहल्ले के लोगों ने हंगामा किया है.
मोहल्ला की रहने वाली आरोपित महिला ने बताया कि क्लाउड किचन चलाने के कारण पूरे दिन मोहल्ला में शोर और हल्ला होते रहता है, जिससे बहुत ज्यादा परेशानी होती है. घटना के दिन सलजा के घर पास काफी सारे डिलीवरी बॉय आए हुए थे और बहुत ज्यादा शोर हो रहा था, इसकी वजह से उन्हें सोने में दिक्कत हो रही थी.
महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनका ऑपरेशन हुआ था और अगर रात में इस तरह से लगातार मोहले में गाड़ियां आती रहती है, तो उससे काफी दिक्कत होती है.
लोअर थाना के एसआई सलीम लुगुन ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर अभद्र व्यवहार और मारपीट का केस दर्ज किया गया है, मामले को एससी-एसटी थाना में पिड़िता ने मामला दर्ज कराया है. घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

