Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेताजी की जयंती : गौतम बुद्ध टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में क्विज, स्पीच और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Hazaribag : गौतम बुद्ध टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में पराक्रम दिवस के रूप में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने की. नेताजी की जयंती पर क्विज, भाषण और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. अरविंद कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है. वे महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी थे. (पढ़ें, यहां">https://lagatar.in/it-is-a-belief-that-sorrow-goes-away-by-taking-a-bath-here/">यहां

नहाने भर से दूर हो जाता है दुख, एसी है मान्यता)

स्पीच में प्रतिभागियों ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला

इससे पहले बीएड की ट्रेनियों के बीच क्विज कराया गया. ग्रुप ‘ए’ की टीम ने बाजी मारी. इसमें अंकित कुमार मिश्रा की टीम विजेता रही. उसके बाद ट्रेनियों के बीच स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सभी प्रतिभागियों ने नेताजी के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला. वहीं उनके दिये नारे तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा…,दिल्ली चलो…और जयहिंद…का रसपान कराया. इसमें मुकेश कुमार मंडल पहले, आशुतोष दूसरा और स्वीटी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं. विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और सर्टिफितकेट देकर पुरस्कृत किया गया. फिर ब्वॉयज और गर्ल्स की अलग-अलग टीम बनाकर वॉलीबॉल प्रतियोगिता करायी गयी. इसे भी पढ़ें : मेडिकल">https://lagatar.in/inauguration-of-medical-hall-life-saving-medicines-will-be-available-at-reasonable-prices/">मेडिकल

हॉल का उद्घाटन, उच‍ित मूल्‍य पर म‍िलेगी जीवन रक्षक दवाएं 

ये लोग कार्यक्रम में रहे मौजूद 

कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ. प्रमोद प्रसाद, पुष्पा कुमारी, कुमारी अंजली, अजय कुमार यादव, परमेश्वर यादव, लीना कुमारी, अब्राहम धान, अशोक कुमार सिन्हा, डॉ. पुष्पा कुमारी, गुलशन कुमार, महेश प्रसाद, दीपमाला, दिलीप कुमार सिंह, रचना कुमारी, जागेश्वर रजक, अनिल कुमार, दशरथ कुमार, संदीप खलखो, अन्नपुर्णा कुमारी सिंह, कनकलता, संदीप कुमार सिन्हा, रूपेश कुमार दास, अंजन कुमार, संजय कुमार वर्मा, ज्योति हेम्मा एक्का, राजकुमार साव एवं बी.एड. तथा डी.एल.एड. के प्रशिक्षु उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-abvp-pays-tribute-to-subhash-chandra-bose-calls-for-inspiration-from-netaji/">लातेहार

: एबीवीपी ने सुभाषचंद्र बोस को अर्पित की श्रद्धांजलि, नेताजी से प्रेरणा लेने का आह्वान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही