Search

 
 
 

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : सीमा चौधरी बनीं प्रथम पीएचडी अवार्डी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में पीएचडी की प्रथम अवार्डी को शनिवार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. यूनिवर्सिटी की प्रथम पीएचडी अवार्डी होने का गौरव सीमा चौधरी ने पाप्त किया है. उनके शोध का विषय “प्रोफेशनलिज्म इन रिलेशन टू टीचर्स सेल्फ एफिसिएंसी एंड वर्कप्लेस एक्सप्लॉएटेशन एट द सेकेंडरी लेवल ऑफ एजुकेशन” रहा. सीमा चौधरी ने डॉ ज्योति प्रकाश स्वाइन के मार्गदर्शन में यह शोध पूरा किया है. यह शोध प्रो (डॉ) ज्योति शंकर प्रधान, सह-प्राध्यापक, शिक्षा विभाग, फकीर-मोहन विश्वविद्यालय, बालशोर, ओडिशा द्वारा उच्च प्रशंसित हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-digital-transformation-important-for-better-life/">जमशेदपुर

वीमेंस यूनिवर्सिटी : बेहतर जीवन के लिए डिजिटल परिवर्तन महत्वपूर्ण
इस अवसर में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो गंगाधर पंडा, उप-कुलपति प्रो आचार्य ऋषि रंजन, कुलसचिव नागेंद्र कुमार सिंह, रिसर्च डिन डॉ प्रमोद कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश शर्मा, संकायाध्यक्ष प्रो राज कुमार नायक, डॉ शक्ति प्रकाश सिंह, डॉ जय प्रकाश सिंह एवं विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, शोधार्थी आदि खुले मौखिक शोध परीक्षा में उपस्थित थे. शोधार्थी और पर्यवेक्षक को सब की ओर से बधाई दी गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही